Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: खनिज मंत्री से की रेत के दाम नियंत्रण करने की मांग

Aditi News Team

Sun, Jul 10, 2022
खनिज मंत्री से की रेत के दाम नियंत्रण करने की मांग गाडरवारा। विगत दिवस मध्यप्रदेश शासन के खनिज संसाधन मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह से की भाजपा नेता पवन पटेल ने मुलाकात कर नरसिंहपुर जिले में रेत के दाम आसमान छू रहे हैं। रेत की रॉयल्टी में रियायत करने की मांग की। वही प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को एवं अन्य निर्माण कार्यों में लगने वाली रेत के दाम अधिक होने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। एवं रेत ठेकेदारों के द्वारा जिले की खदानों तक पहुंच मार्गो को भी भारी ओवरलोड के क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। क्षेत्रीयजनों को आवागमन में भारी असुविधा का हो रही है। पटेल ने खनिज संसाधन मंत्री से कहा है कि रेत खदानों के कारण हो रही क्षतिग्रस्त सड़कों का भी मरम्मत कार्य रेत ठेकेदारों के द्वारा कराया जाएं। एवं खनिज नीति में संशोधन कर जिन किसानों की जमीन नदी नदी किनारे नदी में समाहित हो गई है उन किसानों को उचित रॉयल्टी प्रदान कर विक्रय की अनुमति दी जाए।

Tags :

जरूरी खबरें