Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

: गाडरवारा। महिला दिवस पर किया सम्मान

Aditi News Team

Mon, Mar 8, 2021

गाडरवारा। बीते सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम सांगई एवं आमपुरा में माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने अनूठी पहल करते हुए उनके द्वारा संचालित मुहल्ला कक्षाओं में नियमित आने वाले छात्र छात्राओ के घर जाकर उनकी माताओं का उपहार देकर सम्मानित करते हुए उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने ग्राम सांगई में किरण बाई केवट, नर्मदी केवट,पूनम केवट एवं आमपुरा में शांति केवट को सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने आंगनबाड़ी सहायिका राधा कहार एवं प्राथमिक शिक्षक लता कहार को भी उपहार देते हुए महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मधुसूदन पटैल ने बताया की मुहल्ला कक्षा में बच्चों को नियमित रूप से भेजने में कहीं न कहीं उनके अभिभावकों खासतौर पर माताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। महिला दिवस पर इसी वजह के कारण बच्चों की माताओं का सम्मान करके आत्मीय खुशी हो रही है। इस अवसर पर अनेक वर्षों से निःशुल्क संस्कृत पढ़ाने वाले बुजुर्ग शिक्षक श्यामस्वरूप खरे , छात्र शिवम केवट, सुनील केवट, गजेंद्र केवट, कु नेहा केवट एवं देवकी केवट उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें