Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: ग्वालियर,प्रमुख सचिव श्री किदवई ने समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीदी की समीक्षा की खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण<br>

Aditi News Team

Wed, Dec 2, 2020

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई ने बुधवार को समर्थन मूल्य पर खरीदी के कार्य की समीक्षा की और उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण भी किया। खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
    प्रमुख सचिव श्री किदवई ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीदी कार्य की समीक्षा की। खरीदी केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें चाक-चौबंद रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, एडीएम श्री किशोर कान्याल सहित खाद्य विभाग, कृषि विभाग सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
    प्रमुख सचिव श्री किदवई ने बैठक में कहा है कि खरीदी केन्द्र पर पंखा, छन्ना की व्यवस्था के साथ-साथ किसानों की बैठक व्यवस्था, पेयजल एवं गुड़ व चने की व्यवस्था होना चाहिए। सभी केन्द्रों पर बैनर भी लगे होना चाहिए। धान उपार्जन केन्द्र हेतु अतिरिक्त वारदाने की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर मोटा अनाज के उपार्जन की अवधि 5 दिसम्बर से आगे बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।
    प्रमुख सचिव ने खरीदी के साथ-साथ परिवहन, भण्डारण की व्यवस्था भी समय रहते करने के निर्देश दिए। किसानों के भुगतान की कार्रवाई भी समय रहते पूर्ण करने को कहा गया। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बैठक में जिले में समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीदी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में अन्य किसी प्रदेश का कोई खाद्यान्न खरीदी केन्द्र पर न आए, इसके लिये विशेष निगरानी की जा रही है।
    प्रमुख सचिव श्री किदवई ने बैठक के पश्चात डबरा विकासखण्ड के तीन उपार्जन केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सरला वेयर हाउस, डबरा मंडी और इटायल केन्द्र पहुँचकर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Tags :

जरूरी खबरें