Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: जबलपुर,कृषि अधिकारियों ने की शहपुरा, चरगंवा एवं बेलखेड़ा में कृषि  आदान सामग्री के विक्रय प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच

Aditi News Team

Mon, Jul 25, 2022
कृषि अधिकारियों ने की शहपुरा, चरगंवा एवं बेलखेड़ा में कृषि आदान सामग्री के विक्रय प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच खरीफ सीजन बोनी अधिकांश हो चुकी है अब किसान उर्वरक एवं कीटनाशक व नींदानाशक प्रयोग कर अपनी फसल को स्वस्थ एवं अधिक उपज वाली बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। ऐसे समय में आदान सामग्री की गुणवत्ता पर कृषि विभाग द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। उप संचालक कृषि डॉ. एसके निगम के निर्देश अनुसार अनुविभागीय कृषि अधिकारी डॉक्टर इंदिरा त्रिपाठी व वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने शहपुरा विकासखंड के चरगंवा, शहपुरा व बेलखेड़ा क्षेत्र के आदान सामग्री विक्रय प्रतिष्ठानों पर जांच की कार्यवाही की। चरगंवा क्षेत्र में कृष्णा कृषि केन्द्र एवं श्रीराम कृषि केन्द्र के बिना प्रिंसिपल सर्टिफिकेट के कीटनाशक बेचा जा रहा था। उनको कारण बताओे नोटिस देते हुए बिक्री प्रतिबंधित की गई। बेलखेड़ा क्षेत्र में महावीर ट्रडर्स एवं अमित ट्रेडर्स में आदान सामग्री विक्रेताओं ने बिक्री अभिलेख संधारित नहीं किए गये थे। निर्देश दिए गए की विक्रेता प्रिसिपल सटिफिकेट जुड़े आदान का ही विक्रय करें। चरगंवा क्षेत्र के आदान सामग्री प्रतिष्ठानों ने अधिकारियों को आता देख दुकान में ताला लगा चले गए। ऐसे प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस दिया जायेगा। यदि आगामी समय में यह संयोग देखा गया तो उन दुकानों को सील कर लाइसेंस निलंबित करने की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। कृषक इंदर सिंह पटेल ग्राम बढैयाखेड़ा चरगंवा ने धान में कीटनाशक डालने हेतु सामग्री ली किसान द्वारा बिल नहीं लिया गया न ही डीलर ने दिया। यह देखकर अनुविभागीय कृषि अधिकारी डॉ. इंदिरा त्रिपाठी द्वारा समझाइस दी गई किसान आदान सामग्री का बिल अवश्य लें एवं विक्रेता किसानों को बिल सामग्री के साथ ही दें।

Tags :

जरूरी खबरें