Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

: जबलपुर, जिले में लगभग 30 हजार हेक्टेयर में हरी मटर की खेती

Aditi News Team

Mon, Oct 18, 2021

जबलपुर। शासन के निर्देशानुसार एक जिला एक उत्पाद के तहत जबलपुर में हरी मटर का चयन किया गया है। जबलपुर जिले में मटर लगभग 30 हजार हेक्टेयर में कृषकों द्वारा उत्पादित किया जाता है। जिसका व्यापार महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, दक्षिण भारत और विदेशों में भी किया जाता है।
मटर की विभिन्न किस्मों के माध्यम से मटर उत्पादित की जाती है। उपसंचालक उद्यानिकी ने मटर के कुछ किस्मों की जानकारी दी जिसमें एपी3, पीएसएम3, पीयू1, केए5, सीएस10, एम7, एम5, पीएसएम5 आदि है। साथ ही कहा कि शहपुरा पाटन विकास खण्डों में मटर की वृहद खेती की जाती है। जबलपुर, पनागर, सिहोरा, मझौली में भी मटर की अच्छी सही पैदावार होती है।
जिससे जिले के सहजपुर मण्डी, जबलपुर मण्डी एवं स्थानीय मण्डियों के माध्यम से लगभग 400 करोड़ रूपये से भी ज्यादा का व्यापार मटर का होता है। क्षेत्र में बड़ी तादाद में मटर उत्पादन से जिले को एक खास पहचान मिली है।

Tags :

जरूरी खबरें