Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर,महिला ड्रेस डिजाईंनिग प्रशिक्षण सम्पन्न

Aditi News Team

Sat, Oct 2, 2021

नरसिंहपुर ।सेन्ट-आरसेटी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, नरसिंहपुर में महिला ड्रेस डिजाईंनिग आवासीय (30 दिवसीय) प्रशिक्षण दिनांक 2 सितम्बर से एक अक्टूबर 2021 तक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री रोहित सिंह, अपर कलेक्टर  श्री मनोज सिंह  ठाकुर अग्रणी जिला प्रबंधक श्री जयदेव विश्वास, ,जिला परियोजना प्रबंधक श्री राजकुमार मालवीय, जिला प्रबंधक एनआरएलएम श्री ज्वाला करोसिया, निदेशक आरसेटी श्री सीएस तिवारी, संकाय सदस्य श्री आशीष नामदेव , मास्टर ट्रेनर श्रीमति माया सिंह, कार्यालय सहायक श्री गगन शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

   मुख्य अतिथि श्री रोहित सिंह अपने सम्बोधन में कहॉ कि आपने जो सिलाई कार्य यहॉ से सीखा है। वह प्रशिक्षार्थियों द्वारा बनाये गये प्रोडेक्ट से नजर आ रहा है वह सराहनीय कार्य है। अपने-अपने गांव में जाकर कार्य करे, अपनी आजीविका का साधन बनाये  और अन्य ग्रामीण युवक/युवतियों को प्रेरित करें। प्रशिक्षण हेतु आरसेटी में भेजे वो भी दूसरी विधा में पारांगत होकर अपना स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करें। आप सभी आरसेटी के एमबेसडर के रूप में कार्य करें यदि बिजनिस शुरू करने के लिए पैसों की आवश्यकता होती हैं तो समूह के माध्यम से ऋण ले सकते है। अभी भी कोविड पुरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। सर्तकता रखे और मास्क पहनकर निकले हेंण्ड सेनेटाईजर का उपयोग करें। आरसेटी को भी सलाह दिया कि यहॉ से प्रशिक्षण लेने के पश्चात भी इनको बाद में भी उचित मार्गदर्शन हेतु बुलाते रहे। आप सभी समूह से जुडी ओर पंच सूत्र का पालन करें और समूहो को स्कूल यूनिफार्म का कार्य भी दिया जा रहा हैं। वह आप सभी मिलकर करें।

   सीएस तिवारी निदेशक द्वारा बताया गया कि हमारे इस वित्तीय वर्ष मे 08 बैचों के माध्यम से 235 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षित किया जा चुका हैं और आरसेटी का मुख्य उद्देश्य हैं स्वरोजगार स्थापित करने उद्देश्य नजर आ रहा है, आवासीय प्रशिक्षण दिया गया और मन लगाकर सभी ने बहुत अच्छे से सिलाई कार्य को सीखा और व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया हैं। अंत में श्री आशीष नामदेव द्वारा मंच संचालन करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

   दो अक्टूम्बर के शुभ अवसर पर आरसेटी के स्टॉफ एवं प्रशिक्षार्थियों द्वारा श्रमदान करते हुए आ

Tags :

जरूरी खबरें