Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

शिवसेना–युवासेना मध्यप्रदेश ने श्री संदीप राजपूत को नरसिंहपुर जिला मिडिया प्रभारी नियुक्त किया है

मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई

मूंग उपार्जन, जनकल्याण शिविर, सीएम हेल्पलाइन, स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की विस्तार से हुई समीक्षा

विद्यार्थियों को मिलेगा राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देश पर शहरी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

: नरसिंहपुर, कलेक्टर ने वर्मीकम्पोस्‍ट इकाई का किया अवलोकन

कलेक्टर ने वर्मीकम्पोस्‍ट इकाई का किया अवलोकन नरसिंहपुर।कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने विकासखंड नरसिंहपुर के ग्राम जरजोला में आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत वर्मीकम्पोस्ट इकाई का ज़ायजा लिया। उन्होंने वर्मीकम्पोस्ट बनाने वाली स्व सहायता समूह महिला सदस्यों से चर्चा की। महिला सदस्यों ने बताया कि उनके द्वारा तैयार किये गये खाद को ज़िले के किसानों द्वारा ख़रीदा जाता है। किसान पहले से ही इन्हें खाद के लिए ऑर्डर कर देते हैं। हर माह इन्हें लगभग 30 से 40 हज़ार रुपए की आमदनी हो जाती है। उन्होंने कलेक्टर सुश्री बाफ़ना को बताया की यूनिट के लिए अन्यत्र स्थान उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर सुश्री बाफ़ना ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि यूनिट के लिए शेड सीएसआर मद से प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यूनिट के लिए स्थान चिन्हांकित करने कहा।

Tags :

जरूरी खबरें