Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

: बैरसिया,खाद्य विभाग की बैरसिया में कार्रवाई ,स्वीट्स और किराना दुकानों से लिए सैंपल

Aditi News Team

Fri, Oct 22, 2021

कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर जिले में त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन के नेतृत्व में आम जनता के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए लगातार सैंपल लेकर जांच की जा रही है।  खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले ने गुरुवार को बैरसिया क्षेत्र के अनेक दुकानों का निरीक्षण किया और अमले द्वारा 6 से अधिक दुकानों के निरीक्षण के दौरान सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बैरसिया स्थित 6 रेस्टोरेंट और किराना प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुऐ स्वीट्स के 3 नमूने एकत्र किये गये। इस दौरान बस स्टैण्ड स्थित राजकुमार रेस्टोरेंट से मगज के लड्डू और मावा के नमूने, शुभम रेस्टोरेंट से इमरती का नमूना एकत्र किया गया। शुभम रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थ खुले पात्रों में होना पाये जाने पर चेतावनी के साथ सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें