Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गोटगांव,भारतीय किसान संघ का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग का हुआ समापन, 

गोटगांव । भारतीय किसान संघ का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग 20 अगस्त शाम से प्रारंभ हुआ जिसका समापन 22 अगस्त दोपहर को सम्पन्न हुआ ! जिसमें  अलग अलग सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया! कृषि विभाग के उप संचालक 21 अगस्त को सत्र में पहुंचे एवं किसानों को सरकारी योजनाओं एवं उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी! नरसिंहपुर विधायक जालम सिह पटेल समापन सत्र के दौरान उपस्थिति हुए । किसानों ने गन्ना समस्या भुगतान एवं सहायक गन्ना संचालक को हटाने की बात रखी एवं गिरदावरी मे आ रही समस्या से अवगत कराया गया ! युवा कृषकों का किया गया सम्मान। इन पदाधिकारियों की रही उपस्थिति प्रांत संगठन मंत्री भरत सिंह पटेल अखिल भारतीय प्रचार प्रसार प्रमुख राघवेंद्र पटेल जिला अध्यक्ष संतोष राय जिला मंत्री अभिषेक पटेल प्रदेश सदस्य नारायण पटेल विष्णु पटेल प्रांत सदस्य सरदार पटेल राकेश खमरिया प्रांत जैविक प्रमुख कृषण पाल पटेल जिला जैविक प्रमुख कृष्ण कुमार लोधी जिला मीडिया प्रभारी नितिन तिवारी संतोष पटेल सरदार सिंह तहसील अध्यक्ष गोटेगांव सभी तहसील से अध्यक्ष मंत्री उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें