Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

: भोपाल,प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन की पर्याप्त संभावना

Aditi News Team

Mon, Nov 22, 2021

मुख्यमंत्री चौहान से रिन्यू पॉवर प्राइवेट लिमि. के सीएमडी श्री सुमंत सिन्हा ने की भेंट

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रिन्यू पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी श्री सुमंत सिन्हा ने निवास पर भेंट कर मध्यप्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की संभावनाओं पर चर्चा की। कम्पनी मध्यप्रदेश में 50 किलो टन क्षमता के ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन की परियोजना लगाने की इच्छुक है, जो विश्व में इस क्षमता की प्रथम परियोजना होगी। श्री  सिन्हा ने कहा कि ग्रीन एनर्जी से बनने वाली ग्रीन हाइड्रोजन पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से बहुत उपयोगी है। मध्यप्रदेश में उपलब्ध भरपूर सोलर तथा विंड एनर्जी को देखते हुए प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन की पर्याप्त संभावना है। रिन्यू पॉवर प्रस्तावित परियोजना में 18 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने को तैयार है। इससे लगभग दो हजार व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित गतिविधियों के लिए राज्य सरकार सकारात्मक एवं संवेदनशील है। मुख्यमंत्री को श्री सुमंत सिन्हा ने पौधा तथा भारत में नवकरणीय ऊर्जा पर लिखित पुस्तक “फॉसिल फ्री” भेंट की। प्रमुख सचिव ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा श्री संजय दुबे, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री संजय शुक्ला तथा रिन्यू पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के मध्यप्रदेश प्रमुख श्री केशव कानूनगो उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें