Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: मध्यप्रदेश में हो सकती हैं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएँ : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Aditi News Team

Tue, Mar 21, 2023
मध्यप्रदेश में हो सकती हैं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएँ : मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल में स्पोर्ट्स टूरिज्म की पर्याप्त संभावनाएँ मुख्यमंत्री से इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन के प्रतिनिधि-मंडल ने भेंट की मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन के प्रतिनिधि-मंडल ने मुख्यमंत्री निवास स्थित भवन समत्व में सौजन्य भेंट की। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया साथ थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतिनिधि-मंडल का पुष्प-गुच्छ तथा अंगवस्त्रम् भेंट कर स्वागत किया। प्रतिनिधि-मंडल ने फेडरेशन के अध्यक्ष श्री लुचिआनो रॉसी, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री रणिंदर सिंह, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्री के. सुल्तान सिंह और चीफ कोच श्री मनझेर सिंह शामिल थे। उल्लेखनीय है कि आईएसएसएफ वर्ल्ड कप भोपाल में 21 से 27 मार्च तक हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती सिंधिया ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप का लेपल पिन लगाया।   मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट के दौरान प्रतिनिधि-मंडल के सदस्यों ने भोपाल में शूटिंग स्पोर्ट्स के लिए मौजूद विश्व-स्तरीय अधो-संरचना और सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि भोपाल में स्पोर्ट्स टूरिज्म की पर्याप्त संभावनाएँ हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आई एस एस एफ वर्ल्ड कप के आयोजन से भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित कराने की क्षमता से वैश्विक खेल समुदाय अवगत होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतिनिधि मंडल को राज्य में ग्राम स्तर तक खेलों के विस्तार, खेलों को प्रोत्साहन और खिलाड़ियों के कौशल को निखारने के लिए जारी गतिविधियों की जानकारी दी।

Tags :

जरूरी खबरें