Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

: मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना :- दस युवाओं को सौंपी वाहनों की चाबी

मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना :- दस युवाओं को सौंपी वाहनों की चाबी

कलेक्ट्रेट प्रांगण से आज रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत दस युवाओं को वाहनों की चाबी सौंपी गई। नागरिक आपूर्ति निगम के प्रदाय केंद्रों से शासकीय उचित मूल्य दुकान तक खाद्यान्न के परिवहन के लिये इन वाहनों को क्रय करने युवाओं को बैंकों से तीन प्रतिशत ब्याज अनुदान पर ऋण उपलब्ध कराया गया है। कार्यक्रम में विधायक श्री अजय विश्नोई, श्री सुशील तिवारी 'इन्दू', पूर्व महापौर श्री प्रभात साहू, नगर निगम जबलपुर के अध्यक्ष रिकुंज विज एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री कमलेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री युवा योजना के अंतर्गत सभी दस हितग्राहियों को वाहनों की चाबियाँ सौंपी तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टांडेकर ने मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि योजना में लाभान्वित युवा इन वाहनों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का खाद्यान्न नागरिक आपूर्ति केंद्र के प्रदाय केंद्रों से उचित मूल्य दूकानों तक पहुँचायेंगे । इससे एक ओर जहाँ युवा उद्यमियों को स्वरोजगार प्राप्त होगा वहीं सार्वजनिक वितरण प्रणाली में उचित मूल्य दुकान तक खाद्यान्न की परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी। कार्यक्रम का संचालन सहायक आपूर्ति अधिकारी संजय खरे द्वारा तथा आभार प्रदर्शन नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक दिलीप किरार द्वारा किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें