Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैंगलुरू में उद्योगपतियों और निवेशकों से वन-टू-वन भेंट की

Aditi News Team

Thu, Nov 24, 2022
मध्यप्रदेश पर केन्द्रित फिल्म “द फ्यूचर रेडी स्टेट” का हुआ प्रदर्शन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बैंगलुरू में "मध्यप्रदेश में निवेश अवसर'' संवाद सत्र में विभिन्न उद्योगपतियों और निवेशकों से वन-टू-वन बातचीत की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में निवेश की संभावनाओं से उद्योगपतियों को अवगत कराया और उन्हें जनवरी माह में इन्दौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान की उद्योगपतियों से प्रदेश में उद्योग स्थापना तथा रोजगार के अवसर सृजित करने पर चर्चा हुई। उन्होंने इन्फोसिस के सह संस्थापक तथा एक्सिलर वेंचर्स के श्री क्रिस गोपालकृष्णन, कू-एप के को-फाउंडर श्री अप्रमेय राधाकृष्णन, सीरो फार्मा के निदेशक श्री वाई मधुसूदन रेड्डी, नेच्युरल फार्मा के प्रबंध संचालक श्री अनुराग अग्रवाल, ई-इन्फोचिप्स के निदेशक श्री तरुण बजाज से भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वंडरला होली-डे लिमिटेड के श्री उल्लास कामथ, विस्टरोन इन्फोकॉम मैन्युफैक्चरिंग के प्रबंध संचालक श्री नारायण एम, एयर एशिया एयर लाइन्स के राष्ट्रीय प्रमुख श्री सुरेश नायक, इन्फोसिस के श्री नीलाद्री, आईटीसी एन्फोटेक के श्री कौशिक रे, क्वाडज़ेन के संस्थापक और अध्यक्ष श्री सी.एस. राव, एससीएम टेक्सटाइल्स के प्रबंध निदेशक श्री पी.पी.के. परमशिवम्, वोल्वो ग्रुप के श्री कमल बाली तथा जैक्सन ग्रुप के श्री समीर गुप्ता से भी चर्चा की। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पर केन्द्रित ''द फ्यूचर रेडी स्टेट'' फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें