Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

: समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की अवधि 24 मार्च तक बढ़ी

Aditi News Team

Tue, Mar 21, 2023
समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की अवधि 24 मार्च तक बढ़ी प्रदेश में माह मार्च- 2023 में असामयिक वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए गेहूं उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से राज्य शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा किसान पंजीयन की अवधि 24 मार्च तक बढ़ाई गई है। किसान पंजीयन के लिए 22 मार्च से 24 मार्च 2023 तक पंजीयन पोर्टल खोला गया है। इस अवधि में शेष रहे किसानों का पंजीयन कराने के लिए निर्देश जारी किये गये हैं। उल्लेखनीय है कि रबी विपणन वर्ष 2023- 24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अवधि पूर्व में 28 फरवरी निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 5 मार्च किया गया था। अब किसान पंजीयन की अवधि को 24 मार्च तक बढ़ाया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें