Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: होशंगाबाद,कृषि मंत्री कमल पटेल ने सुपर सीडर चलाकर किसानों को नरवाई प्रबंधन का दिया संदेश,किसानों के लिए वरदान साबित होगी यह मशीन - कृषि मंत्री पटेल

Aditi News Team

Sat, Mar 6, 2021

होशंगाबाद। शनिवार 6 फरवरी  को कृषि मंत्री श्री कमल पटेल  द्वारा होशंगाबाद जिले के विकासखण्ड सिवनीमालवा के ग्राम बनाड़ा में फसल अवशेष प्रबंधन में उपयोगी उन्नत कृषि यंत्र सुपर सीडर चलाया गया। मंत्री श्री पटेल   ने  यंत्र चलाकर किसानों को गेंहूँ फसल कटाई के बाद नरवाई प्रबंधन का तरीका बताया ।
         बताया गया कि उन्नत कृषि यंत्र सुपर सीडर खेतो में गेहूं की हार्वेस्टर से कटाई के बाद नरवाई को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिट्टी में मिलाता है, साथ ही साथ मूंग की बुवाई का कार्य भी करता है। सुपर सीडर के प्रयोग से न केवल किसानभाईयो को समय एवं पैसो की  बचत होती है बल्कि  नरवाई के उचित प्रबंधन से भूमि की उर्वरा शक्ति भी बनी रहती है । इससे भूमि की जल धारण क्षमता भी बढ़ती है। साथ ही  नरवाई जलने से पर्यावरण पर होने वाले विपरीत प्रभाव को भी कम किया जा सकता है।
उन्नत कृषि यंत्र सुपर सीडर के सजीव प्रदर्शन के दौरान ग्राम बनाड़ा के आसपास के सैकड़ो कृषको ने सुपर सीडर के माध्यम से नरवाई प्रबंधन तथा मूंग फसल की बुवाई को देखा तथा कृषक इस मशीन की कार्यप्रणाली से बेहद प्रभावित हुये तथा उन्होने कृषि मंत्री श्री पटेल से मांग की, कि  जिले में अधिकाधिक सुपर सीडर अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएं , जिससे नरवाई प्रबंधन में सफलता प्राप्त की जा सके, जिस पर  कृषि मंत्री श्री पटेल  द्वारा कृषको को आश्वस्त किया गया कि जिले को पर्याप्त संख्या में सुपर सीडर कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध कराये जाएंगे । मंत्री श्री पटेल  द्वारा बताया गया कि इस यंत्र की कीमत लगभग 2.30 लाख है तथा कृषि अभियांत्रिकी के माध्यम से इस यंत्र पर 40 प्रतिशत  अधिकतम 72800  रुपए  तक का अनुदान प्रावधानित है। उन्होने कृषकों से अपील की, कि वे अधिकाधिक इस यंत्र का प्रयोग कर मूंग की बोवाई करे।
        उन्नत कृषि यंत्र सुपर सीड के सजीव प्रदर्शन के दौरान  श्री शंभु सिंह भाटी, प्रगतिशील कृषक श्री यशवंत पटैल, श्री प्रेमनारायण पटैल, श्री अशोक पटैल, श्री राकेश पटैल, किसान संगठनो के प्रतिनिधि श्री रामेश्वर जाट, श्री सूरजबली जाट आदि उपस्थित रहे। साथ ही  कार्यक्रम में उप संचालक कृषि जितेंद्र कुमार सिंह, सहायक संचालक कृषि श्री योगेंद्र कुमार बेड़ा, तहसील श्री रमेश जैन, नायब तहसीलदार श्री नीलेश पटैल, थाना प्रभारी श्री संजय चौकसे, उप यंत्री कृषि अभियांत्रिकी पवारखेड़ा सुश्री अश्विनी सिंह आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें