Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: - 20 अंतर्गत प्रथम कृषि कार्य समूह की बैठक इंदौर में शुरू जिले के करेली गुड़ व गाडरवारा तुअर दाल के स्टाल लगाये गये

Aditi News Team

Mon, Feb 13, 2023
जी- 20 अंतर्गत प्रथम कृषि कार्य समूह की बैठक इंदौर में शुरू जिले के करेली गुड़ व गाडरवारा तुअर दाल के स्टाल लगाये गये जी- 20 के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने जिले के गुड़ व दाल में दिखाई दिलचस्पी नरसिंहपुर, 13 फरवरी 2023. जी- 20 के अंतर्गत प्रथम कृषि कार्य समूह की बैठक 13 फरवरी से 15 फरवरी तक इंदौर में आयोजित की जा रही है। सोमवार 13 फरवरी को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बैठक का शुभारंभ किया। इस बैठक में कृषि गतिविधियों की शो कैसिंग की जा रही है।   कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय स्तर के 30 स्टाल फार्मर कार्नर पर लगाये गये हैं। इसमें प्रदेश के चार जिलों इंदौर, नरसिंहपुर, विदिशा एवं गुना के उत्पादों को शामिल किया गया है। जिले के चिन्हित विशिष्ट कृषि उत्पाद/ नवाचार का प्रदर्शन भी फार्मर कार्नर पर किया जा रहा है। एक जिला- एक उत्पाद के अंतर्गत जिले के करेली गुड़ और गाडरवारा तुअर दाल के स्टाल भी यहां लगाये गये हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन स्टालों का अवलोकन किया और जिले के ग्राम चिरचिटा के प्रगतिशील कृषक श्री कृष्णपाल पटैल से चर्चा की। यहां हाथ से बनाई गई तुअर दाल का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने हाथ से बनने वाली दाल की चक्की भी चलाकर देखी। जी- 20 के अंतर्गत विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने फार्मर कार्नर के स्टालों का अवलोकन किया और रूचि लेकर उत्पादों के बारे में जानकारी ली। जी- 20 देशों के प्रतिनिधियों ने जिले के गुड़ व दाल में दिलचस्पी दिखाई है। इससे इन उत्पादों की ब्रांडिंग को गति मिलेगी। यह आयोजन मिलेट्स की थीम पर आधारित है।

Tags :

जरूरी खबरें