Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: इन्दौर,अवैध खनिज उत्खनन पर इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 4 डंपर एवं 1 पोकलेन मशीन जप्त<br>

Aditi News Team

Tue, Dec 1, 2020

इंदौर जिले में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष सिंह के निर्देशन में अवैध उत्खनन, अपराधिक तत्वों, मिलावट खोरों, खनन और अन्य माफियाओं के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में खनिज विभाग द्वारा कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में अवैध उत्खनन कर्ताओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान अवैध खनिज उत्खनन पर चार डम्पर और एक पोकलेन मशीन जप्त की गई।
      यह कार्यवाही अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर के निर्देशन में जिला खनिज अधिकारी जी.एस. भिड़े, खनिज निरीक्षक सी.एस. डामोर, आलोक अग्रवाल एवं खनिज विभाग की टीम द्वारा ग्राम तिल्लौर खुर्द में की गई। अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए मुरम खनिज के चार डंपर एवं एक पोकलेन मशीन जप्त की गई, जिन्हें थाना खुडैल की अभिरक्षा में आगामी आदेश तक रखा गया है। उक्त अवैध उत्खनन कर्ताओं के खिलाफ प्रकरण तैयार कर खनिज नियम अंतर्गत धाराओं में कार्यवाही की जायेगी। इंदौर जिले में कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ सतत कार्यवाही की जाये।
      जप्त चारों डंपर मां वैष्णो डेवलपर्स मालिक अनिल यादव पता रतनदीप कॉम्पलेक्स नवलखा बस स्टैंड इंदौर के नाम पर पंजीकृत हैं। पोकलेन मशीन बिना नंबर की मालिक अनिल यादव की बताई गई है। मौके पर तीन ड्राइवर अब्दुल कादिर , मोहम्मद रफीक, गुलाम-ए-मुस्तफा सभी निवासी ग्राम बाकी जिला सीधी व चौकीदार रघुनाथ  व अन्य मौके पर उपस्थित मिले।

Tags :

जरूरी खबरें