Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: कटनी,एनकेजे पुलिस ने कार से जब्त किया 89 किलो ग्राम से अधिक गांजा

Aditi News Team

Sat, Dec 11, 2021

दो आरोपियों आए गिरफ्त में, गांजा सहित कार भी पुलिस ने की जब्त

कटनी। मादक पदार्थों के अवैध विक्रय पर अंकुश लगाने प्रदेश स्तर से जारी आदेश के चलते जिले में भी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। वाहन जांच के दौरान ही एनकेजे पुलिस ने कार से बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्त में लिया है और गांजा सहित वाहन को भी जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने बताया कि एनकेजे थाना क्षेत्र के कटनी-शहडोल मार्ग के वनोपज जांच नाका के पास पुलिस टीम एनकेजे थाना प्रभारी के साथ वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान एक कार निकली, जिसे पुलिस ने रोका तो वाहन चालक ने कार रोकने जगह उसे लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी की और सरसवाही मोड़ के पास कार को रोक लिया गया। पुलिस ने वाहन चालक से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम महेन्द्र कुमार आदिवासी उम्र 20 वर्ष निवासी देवगांव, थाना रीठी और साथ में बैठे युवक ने अपना नाम दीपक राय उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पटौहा, थाना रीठी का होना बताया। वाहन के संबंध में जानकारी लेने पर दीपक राय ने वाहन उसका खुद का होना बताया। पुलिस टीम ने वाहन की जांच की तो उसमें 89 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा रखा मिला। पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने बताया कि जब्त किए गए गांजा की कीमत लगभग 9 लाख रूपये है। आरोपियों के पास से गांजा व वाहन जब्त किया गया है और एनडीपीएस एक्ट के कार्रवाई की गई है। इनकी रही भूमिका पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के दिशा निर्देश, नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला के मार्गदर्शन में कार से गांजा तस्करी का पर्दाफाश करने में एनकेजे थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज दुबे, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश करोसिया, दिनेश सिंह बघेल, सहपाल परतेती, प्रधान आरक्षक शशिकांत करोसिया, केवल उईके, आरक्षक दीपक तिवारी, चंद्रेश सिंह, विजय राणा, साइबर सेल आरक्षक प्रशांत, सतेंद्र की भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Tags :

जरूरी खबरें