Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

: कटनी,बड़वारा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई,870 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 33 लीटर 22 पाव अवैध शराब की गई जप्त,

Aditi News Team

Mon, Dec 20, 2021

कटनी।जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय एवं निर्माण की रोकथाम के लिये आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को आबकारी वृत्त बड़वारा अंतर्गत विभागीय अमले द्वारा कार्रवाई करते हुये अवैध मदिरा एवं महुआ लाहन जप्त कर संबंधितों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन ने बताया कि शनिवार को आबकारी विभाग द्वारा आबकारी वृत्त बड़वारा अंतर्गत ग्राम सिजहरा, बिचपुरा, बड़गांव, बरनमंहगवां में दबिश दी गई। इस दौरान 870 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 33 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा और 22 पाव व्हिस्की जप्त की गई है। कार्रवाई में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं च के तहत 4 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। इस कार्रवाई में जप्तशुदा महुआ लाहन तथा अवैध शराब का अनुमानित मूल्य 51 हजार 210 रुपये है। मौके पर महुआ लाहन का सैम्पल लेकर आबकारी दल द्वारा नष्ट कर दिया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें