Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: करेली पुलिस को सफतला हासिल,अपृहत 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर सुपुर्द किया गया परिजनों को

Aditi News Team

Mon, Jan 25, 2021

पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री अजय सिंह के निर्देशन में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना करेली पुलिस को सफतला अपृहत 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर सुपुर्द किया गया परिजनों को।
दिनांक 24.01.2021 को अफगानान जिला सहारनपुर उ.प्र. निवासी ने थाना करेली में रिपोर्ट लेख कराया की वह 03 माह से ग्राम गोंगावरी गुड़ भट्ठी में सपरिवार मजदूरी का काम कर रहा है। दिनांक 23.01.2021 को गुड़ भट्ठी से रात्रि में काम करके वापस घर आया तो उसकी पुत्री उम्र 17 साल घर पर नहीं मिली संभावित स्थानों में तलाश किए कोई जानकारी नहीं मिली शंका है कि लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना करेली में अपराध क्रमांक 94/2021 धारा 363 भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर जांच तलाश प्रारंभ की गई।
अपृहता को नरसिंहपुर रेल्वे स्टेशन से किया गया है दस्तयाब:-
थाना करेली पुलिस को 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपृहत होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा अपृहता के निवास स्थान के आस-पास के क्षेत्रों में स्थानीय लोगो से जानकारी एकत्रित की गयी एवं अपृहता के संबंध में जानकारी एकत्रित करने हेतु क्षेत्रीय मुखबिरों को सक्रिय कर व तकनीकी माध्यमों से पतासाजी के परिणाम स्वरूप नाबालिग बालिका के संबंध में सूचना प्राप्त हुयी कि नाबालिग बालिका वर्तमान में रेल्वे स्टेशन नरसिंहपुर में है। सूचना अनुसार थाना करेली पुलिस टीम को तत्काल रेल्वे स्टेशन नरसिंहपुर भेजा गया पुलिस टीम द्वारा रल्वे स्टेशन की बारीकी से तलाशी ली गयी जिसके परिणाम स्वरूप नाबालिग बालिका को रेल्वे स्टेशन, नरसिंहपुर से दस्तयाब किया गया। दस्तयाबी उपरान्त बालिका को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है।
अपृहत बालिका की पतासाजी एवं दस्तयाबी करने में इनकी रही मुख्य भूमिका:-
पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा नाबालिग बालिका की दस्तयादी हेतु एसडीओपी नरसिंहपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक अनिल सिंघई, उप निरी. दीप्ती मिश्रा, उप निरीक्षक आशीष बोपचे, प्रधान आरक्षक पुनीत कटारे, सैनिक मीरा बाई की टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा मेहनत एवं लगन से कार्यवाही कर बालिका को दस्तयाब करने में सराहनीय भूमिका निभाई।
अपहृता की दस्तायाबी में सक्रीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई ।

Tags :

जरूरी खबरें