Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,जीआरपी ,आरपीएफ की संयुक्त टीम की कार्रवाई ,चेन पुलिंग मे पकडाये युवक के पास से थैले मे मिले 73 लाख के जेवरात

Aditi News Team

Sat, Oct 30, 2021

गाडरवारा |रेल पुलिस अधीक्षक जबलपुर के दिशा निर्देशन मे एव एएसपी रेल जबलपुर के मार्गदर्शन में व उप पुलिस अधीक्षक रेल के कुशल नेतृत्व में जीआरपी गाडरवारा और आरपीएफ की संयुक्त टीम के द्वारा ट्रेनो की सघन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान ट्रेन क्रमाक 2322 डाउन मेल एक्सप्रेस को आऊटर के समीप चेन पुलिंग होने पर तत्काल मौके पर संयुक्त रेल पुलिस टीम ने पहुचकर ट्रेन से उतरने वाले युवक को दबोचा और आरपीएफ पोस्ट लाकर पूछताछ की।इस दौरान युवक ने अपना नाम जितेन्द्र शेरबी पिता शेषाराम शेरबी हाल निवासी सागर का होना बताया।जिस पर चेन पुलिंग की कार्रवाई की गई लेकिन जब उसके पास रखे थैले की तलाशी ली गई तो उसके सोने के जेवरात मिले जो कि 1 किलो 423 ग्राम बजनी है जिसकी कीमत 67,00000/ सडसठ लाख रूपये और चांदी की सामग्री और बिस्कुट जो कि 10 किलो 506 ग्राम बजनी जिसकी कीमत 6 लाख 30 हजार रूपये है।कुल 73,00000/ लाख रूपये की सोने चांदी की सामग्री बरामद हुई। इस मामले मे जांच की जा रही है। इस कार्रवाई मे गाडरवारा जीआरपी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक व्ही के दुबे, सहायक उपनिरीक्षक आरजी ठक्कर,एल पी झारिया, प्रधान आरक्षक राजाबाबू तिवारी, बृजभूषण बैरागी,आरक्षक ब्रजेश विश्वकर्मा, प्रदीप पटैल, विमलेश ठाकुर ,संतोष मेहरा,सहित आरपीएफ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें