Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर, जप्त की गयी 2 लाख 20 हजार कीमती 22 ग्राम अवैध स्मैक।

Aditi News Team

Thu, Jul 15, 2021

जिले में ‘‘अवैध मादक पदार्थ के व्यापार पर पूर्णतः प्रतिबंध हेतु’’ पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही
थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर, जप्त की गयी 2 लाख 20 हजार कीमती 22 ग्राम अवैध स्मैक। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त सक्रीय अपराधियों के सख्ती से कार्यवाही करने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे, एसडीओपी नरसिंहपुर श्री कौशल सिंह, एसडीओपी गोटेगांव, श्री पुरूषोत्तम मरावी, एसडीओपी गाडरवारा, श्री ओपी त्रिपाठी, एसडीओपी तेन्दूखेडा, श्रीमति मेहन्ती मरावी के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थ का विक्रय व परिवहन के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने सख्त निर्देश दिये गये हैं।

अवैध मादक पदार्थ के व्यापार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना हेतु सक्रीय किए गए है मुखबिर:-
मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम पिठेहरा तिराहा बायपास पिपरिया रोड गाडरवारा मे एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ स्मैक विक्रय करने की गरज से घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना गाडरवारा पुलिस टीम को कार्यवाही हेतु निर्देषित किया गया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से बताये अनुसार स्थान पर घेराबंदी की गयी घेराबंदी के दौरान सूचना अनुसार हुलिया का व्यक्ति खडा दिखाई दिया गया जिसे हिकमत अलमी के साथ पुलिस टीम द्वारा गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ पर उसने अपना नाम आदिल पिता बब्लू उर्फ शकील खान उम्र 20 वर्ष निवासी कामथ वार्ड गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का होना बताया उक्त व्यक्ति की तलाषी लेने पर उसके कब्जे से 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 1,20,000 रुपए जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना गाडरवारा में अपराध क्रमांक 580/21 धारा 8,21(इ) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये रॉयल पैलेस के सामने गाडरवारा में दविष दी गयी जिसके परिणाम स्वरूप शांतनु पिता विनोद तिवारी उम्र 28 वर्ष निवासी विजय कॉलोनी गाडरवारा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर को तत्काल मौके पर रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 1,00,000 रुपए जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना गाडरवारा में अपराध क्रमांक 581/21 धारा 8,21 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया है:-
अवैध मादक पदार्थ के व्यापार में लिप्त उक्त दोनों आरोपीगण को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमाण्ड हासिल किया गया। इस प्रकार उक्त प्रकरणों में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 22 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती ₹2,20,000 जप्त की गई।
आरोपी को गिरफ्तार करने मे रही इनकी मुख्य भूमिका:-
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के व्यापार में लिप्त आरोपी आदिल खान एवं शांतनु तिवारी को गिरफ्तार करनें में थाना प्रभारी गाडरवारा राजपाल बघेल, उपनिरीक्षक पी.एल. पाल, सहायक उपनिरीक्षक संतोष राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक राकेश दीक्षित प्रधान आरक्षक 183 हरभजन सिंह,आरक्षक 483 राजेंद्र पटेल ,आरक्षक 586 दिनेश पटेल, आरक्षक 252 अनुराग दुबे,आरक्षक 140 बालकिशन रघुवंशी,आरक्षक 135 रोहित गुलशन की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें