Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: छिंदवाड़ा,जिले की तहसील परासिया के 4 क्षेत्रों के आकस्मिक निरीक्षण में लगभग 185 ट्रॉली खनिज रेत व गिट्टी के अवैध परिवहन व भंडारण पर प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Mon, Jul 12, 2021

छिंदवाड़ा । कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा दिये गये  निर्देशों के परिपालन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिये खनिज एवं राजस्व विभाग के दल द्वारा संयुक्त रूप से जिले की तहसील परासिया के विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जांच दल  द्वारा 4 अलग-अलग क्षेत्रों में खनिजों के अवैध परिवहन एवं अवैध भंडारण पर कार्यवाही करते हुये खनिज प्रावधानों के अंतर्गत खनिज रेत का लगभग 185 ट्रॉली (555 घनमीटर) अवैध भंडारण एवं एक वाहन खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन किया जाना पाये जाने पर प्रकरण दर्ज किया जाकर निर्णय के लिये कलेक्टर न्यायालय के समक्ष प्रकरण प्रेषित किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। 
      जिला खनिज अधिकारी श्री मनीष पालेवार ने बताया कि संयुक्त जांच दल द्वारा  तहसील परासिया के ग्राम बड़कुही के मुख्य मार्ग पर खनिज गिट्टी का बिना अभिवहन पास के अवैध परिवहन करते हुए एक बिना नंबर अंकित न्यू आइसर 368 ट्रैक्टर ट्राली पाया गया। इस वाहन से गिट्टी का अवैध रूप से परिवहन किया जाना पाये जाने पर इसे जप्त कर खनिज सहित पुलिस चौकी बड़कुही की अभिरक्षा में आगामी आदेश तक खड़ा किया गया है। इसी प्रकार ग्राम जाटाछापर की शासकीय भूमि के खसरा क्रमांक 423 में लगभग 180 घनमीटर (60 ट्राली) खनिज रेत, ग्राम पैजनवाड़ा की शासकीय भूमि के खसरा क्रमांक 831 में लगभग 150 घनमीटर (50 ट्राली) खनिज रेत और ग्राम कोंडरा की शासकीय भूमि के खसरा क्रमांक 137 में लगभग 225 घनमीटर (75 ट्राली) खनिज रेत का अवैध भंडारण पाये जाने पर अवैध रूप से भण्डारित मालिकाना हक के अभाव में अवैध रेत को पंचों के समक्ष लावारिस जप्त कर खनिज रेत को खनिज प्रावधानों के अंतर्गत ग्राम कोटवार एवं जिले के वैध रेत ठेकेदार के प्रतिनिधि की सुपुर्दगी में आगामी आदेश तक प्रदान किया गया । कार्यवाही के दौरान माइनिंग इंस्पेक्टर श्री महेश नगपुरे, सुश्री स्वाति ठाकुर, राजस्व एवं खनिज विभाग का संयुक्त अमला, पटवारी, कोटवार, रेत ठेकेदार प्रतिनिधि व अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे ।

Tags :

जरूरी खबरें