Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: जबलपुर जिले के किसानों के लिये आंवटित यूरिया खाद अवैध रूप से बिना किसी परमिट/बिल के पाटन जिला जबलपुर से जिला सागर ले जा रहे 3 पुलिस गिरफ्त में

Aditi News Team

Fri, Dec 3, 2021

जबलपुर जिले के किसानों के लिये आंवटित यूरिया खाद अवैध रूप से बिना किसी परमिट/बिल के पाटन जिला जबलपुर से जिला सागर ले जा रहे 3 पुलिस गिरफ्त में , खाद बेचने वाले फर्टीलाईजर दुकान संचालक की तलाश, यूरिया खाद की 65 बोरियॉ मय बुलेरो पिकअप वैन के जप्त

जबलपुर।पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल ने बताया कि आज दिनांक 3-12-21 को श्रीकांत यादव उम्र 60 वर्ष वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पाटन को आज विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पाटन से वाहन क्रमांक एमपी 15 जी 4732 से अवैध रूप से बिना किसी परमिट/बिल के यूरिया खाद भरकर पाटन जिला जबलपुर से जिला सागर ले जायी जा रही है जबकि उक्त खाद्य शासन द्वारा जबलपुर जिले के किसानों के लिये आंवटित की गई है । सूचना पर संयुक्त रूप से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पाटन श्री श्रीकांत यादव तथा श्रीमती इंद्रा त्रिपाठी अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन, अमित पाण्डे सहायक संचालक कृषि जबलपुर एंव पीके शर्मा ,जेके त्रिपाठी ,कलसी बरकड़े तीनों ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के साथ उक्त वाहन का पीछा करते हुये पाटन से दमोह रोड पर टोलनाका के पहले वाहन को रोका, वाहन के चालक ने पूछताछ पर अपना नाम राहुल पिता अच्छेलाल पाल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम छिरारी थाना रहली, तथा वाहन में ड्राईवर के साथ मौजूद 2 व्यक्तियों ने अपने नाम अन्नू कुर्मी पिता घनश्याम कुर्मी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम छिरारी थाना रहली ,महेन्द्र जैन पिता कन्छेदीलाल जैन उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम छिरारी थाना रहली बताये पूछताछ करने पर अन्नू कुर्मी तथा महेन्द्र जैन ने वाहन में लोड यूरिया खाद पाटन के श्री गणेश फर्टिलाईजर स्टेट बैंक के पास पाटन से खरीदना बताया, चैक करने पर वाहन में यूरिया खाद की कुल 65 नग बोरियॉ लोड मिली, बिल के सम्बंध मे पूछताछ करने पर अन्नू कुर्मी एंव महेन्द्र जैन ने कोई बिल नहीं होना बताया, । वाहन क्रमांक एमपी 15 जी 4732 में अवैध रूप से ले जायी जा रही कुल 65 बोरी यूरिया खाद केा बिना किसी परमिट या बिल के एक जिले से दूसरे जिले अवैध रूप से ले जाना पाये जाने पर यूरिया खाद की बोरियों केा मय बुलेरो वाहन के जप्त करते हुये वाहन चालक राहुल, वाहन में बैठे अन्नु कुर्मी तथा महेन्द्र जैन एवं दुकान मालिक के विरूद्ध धारा 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये दुकान संचालक की तलाश जारी है।

Tags :

जरूरी खबरें