Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: थाना करेली को बड़ी सफलता हासिल,गौवंश का अवैध परिवहन करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 वाहनों को किया गया जप्त।

Aditi News Team

Thu, Jan 21, 2021

पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री अजय सिंह के निर्देशन में थाना करेली को सफलता, गौवंश का अवैध परिवहन करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 वाहनों को किया गया जप्त।
दिनांक 21.01.2021 थाना करेली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक छोटा हाथी ऑटो रजि.नं. एम एच 40 बी एल 8344 व महिन्द्रा पिकअप वाहन रजि. नं. एम.एच. 40 बी एल 4598 जिनमें देवी एवं देवताओं के फ्लेक्स लगे हैं दोनों वाहनों में दो-दो व्यक्ति है वाहन के अन्दर अवैध रूप से गौवंश भरकर सागर से नागपुर महाराष्ट्र कत्लखाना लेकर जा रहे सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना करेली पुलिस की टीम द्वारा शिफानी ढ़ाबा के पास एन.एच. 44 पर घेराबंदी की गयी। घेराबंदी के दौरान सूचना अनुसार उक्त दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी पर छोटा हाथी ऑटो एम.एच. 40 बी एल 8344 में 07 नग गौवंश एवं महिन्द्रा पिकअप वाहन रजि.नं. एम.एच. 40 बी एल 4598 में 04 नग गौवंश कुल 11 नग गौवंश को निर्दयता से रस्सी से मुंह व चारों पैरों को बांधकर ठूस-ठूस कर क्रूरतापूर्वक मवेशियों को वाहन में भरकर परिवहन करना पाया गया।
अवैध रूप से गौवंश का परिवहन करने पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर दर्ज किया गया प्रकरण पंजीवद्ध:-
गौवंश का अवैध रूप से परिवहन करते पाये जाने पर उक्त वाहन जप्तकर कर 11 नग गौवंश पुलिस कब्जा में लेकर गौवंश परिवहन में संलिप्त आरोपियों 1- विलास पिता भीमराव बरकड़े उम्र 29 साल, 2- शेखर पिता ईश्वर सोमेश्वर उम्र 19 साल, 3-दिनेश पिता ईश्वर सोमेश्वर उम्र 25 साल, 4-कृष्णा पिता रानू सोमेश्वर उम्र 19 साल सभी निवासी खैरी देशमुख थाना कलमेश्वर जिला नागपुर (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध क्रमांक- 88/2021 धारा- 4, 6, 6 क, 6 ख, 9 (i) (ii), म.प्र.गौवंश प्रति.अधि., 47 बी, 48, 49 (i), 54 (i) (ii) (iii) परिवहन नियम, 11(i) पशु क्रुरता निवारण अधि., 22 (i) (ii) (iii) पशुधन बाजार विनियमन, 39, 66/192, 123,91,130 (i) (ii) (iii)/177, 119/177 मो.व्ही. अधि., 3/7 ई.सी.एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में इनकी रही मुख्य भूमिका:-
अवैध रूप से गौवंश का परिवहन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक अनिल सिंघई, उप निरी. आशीष बोपचे, सउनि. अर्जुन सिंह बघेल, वरिष्ठ आरक्षक कुलदीप सोमकुंवर, आरक्षक सतेन्द्र सिंह बागरी, आरक्षक संजय ठाकुर, आरक्षक अमन सिकरवार, की भूमिका सराहनीय रही।

Tags :

जरूरी खबरें