Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर,अवैध विदेशी माउजर एवं जिन्दा कारतूस लेकर घूमते हुये एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार। उल्

Aditi News Team

Thu, Jul 1, 2021

नरसिंहपुर।पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में गुण्डे एवं वदमाशों की धरपकड हेतु जारी अभियान के तहत ठेमी पुलिस की सफलता,
अवैध विदेशी माउजर एवं जिन्दा कारतूस लेकर घूमते हुये एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार। उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध कारोबार एवं अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु एवं गुण्डे एवं वदमाशों की धरपकड एवं अपराध एवं अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानो में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना ठेमी पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति ग्रसम बेदू में अवैध रूप से विदेशी माउजर लिये हुये घूम रहा है जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी निरीक्षक शंकर लाल झारिया, उनि सरोज रामसखा, आरक्षक रोहित चंपुरिया, आरक्षक चंद्रप्रताप पटैल, सैनिक अवधेश जाट की टीम द्वारा आरोपी की घेराबंदी हेतु ग्राम बेदू पहुचकर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम को रवाना किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी की घेराबंदी करने पर आरोपी द्वारा पुलिस को देखकर छिप गया एवं मोटर साईकिल लेकर भागने लगा जिसे हिकमत अमली के साथ पुलिस टीम द्वारा पीछा कर सफलता पूर्वक पकडने के बाद आरोपी की बारीकी से तलाशी ली गयी जिससे उसके द्वारा कमर में पेन्ट के अंदर एक विदेशी माउजर पायी गयी एवं आरोपी के कपडों की बारीकी से तलाशी लेने पर उसके पेन्ट के जेब से दो जिन्दा कारतूस मिला। आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर उससे पूछताछ पर उसके द्वारा अपना नाम महेन्द्र पटैल पिता मूंगाराम पटैल निवासी ग्राम बेदू का होना बताया गया। आरोपी महेन्द्र पटैल पिता मूंगाराम पटैल निवासी ग्राम बेदू की विधिवत गिरफ्तारी उपरान्त उसके कब्जे से अवैध एक विदेशी माउजर एवं दो जिन्दा कारतूस जप्त कर थाना ठेमी में अपराध क्रमांक 302/2021 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

आरोपी महेन्द्र पटैल के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज किए जा चुके विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज:-
अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपी महेन्द्र पटैल के विरूद्ध थाना ठेमी में विभिन्न धाराओं के तहत 08 प्रकरण पंजीवद्ध किए जा चुके है इसके अतिरिक्त आरोपी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा चुकी है।

Tags :

जरूरी खबरें