Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर(गोटेगांव),पुलिस को बड़ी सफलता,अन्तर्राजीय वाहन लुटेरे गैंग का पर्दाफास, 06 आरोपी पुलिस गिरफ्त में,

Aditi News Team

Wed, Sep 29, 2021

नरसिंहपुर(गोटेगांव),प्रार्थी कैलाश पटैल उम्र 21 साल निवासी नर्मदा मंदिर के पास गोटेगांव ने थाना गोटेगांव में रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसके पिता वीरन पटैल दिनांक 21.09.2021 को सुबहः 9:30 बजे घर से बुलेरो पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 33 जी 1624 लेकर गये थे, जिन्होने मोबाईल पर फोन कर बताया था कि वह जबलपुर भाडा लेकर आया हुआ है इसके बाद से उनका मोबाईल भी बंद है एवं वह घर नही आये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 85/2021 दर्ज कर गुमशुदा की तलाश की गयी।
गुमशुदा वीरन पटैल को जबलपुर से किया गया दस्तयाव:-
गुमशुदा वीरन पटैल की गुमशुदगी दर्ज कर गोटेगांव पुलिस टीम जबलपुर रवाना की गयी जिसके तलाशी हेतु स्थानीय लोगों से एवं मुखबिरों के माध्यमों से पतासाजी की गयी एवं तकनीकी माध्यमों का उपयोग किया जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 26.09.2021 को गुमशुदा को दमोह नाका जबलपुर से दस्तयाव करने में सफलता प्राप्त हुयी।
गुमशुदा वीरन पटैल की दस्तयावी उपरान्त उसने पूछताछ पर बताया कि दिनांक 21.09.2021 को दोपहर 03:00 बजे उसके पास सलीम नामक व्यक्ति उसके पास आया और बोला कि कपेडे की 10 गठानें गोटेगांव से जबलपुर ले जाना है, जिसके लिए 2600 रूपये में सौदा तया हुआ और वह उसके लेकर जबलपुर चला गया।
जबलपुर में गुमशुदा को जहरीला पदार्थ देकर दिया गया था लूट की घटना को अंजाम:-
गुमशुदा वीरन पटैल एवं सलीम नामक व्यक्ति पिकअप वाहन से दमोह नाका जबलपुर पहुचनें पर सलीम के दो अन्य साथी जुल्फीकार एवं अफसर खान मिले फिर इन तीनों ने वीरन पटैल को दो बार चाय पिलाई वीरन पटैल दूसरी बार चाय पीने के दौरान वेहोश हो गया। वीरन पटैल द्वारा यह बताया गया कि उसे जब होश आया तो वह सुधा अस्पताल जबलपुर में इलाजरत था। आरोपियों द्वारा उसका पिकअप वाहन, हाथघडी, गले की चैन, अगूठी, मोबाईल एवं अन्य सामग्री सब लेकर भाग गये थे।
आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु गठित की थी विशेष टीम:-
आरोपियों द्वारा वीरन पटैल के साथ नशीला पदार्थ देकर उसके साथ लूट करने पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 638/2021 धारा 365, 328, 379, 34 भादवि पंजीवद्ध कर आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे, एसडीओपी गोटेगांव पुरूषोत्तम मरावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश चोरिया, उनि विजय द्विवेदी, आरक्षक उमेश, आरक्षक सतेन्द्र, आरक्षक प्रेमशंकर, आरक्षक पवन, सैनिक शीतल की टीम का गठन किया जाकर आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए थे।
आरोपियों को कटनी से किया गया है गिरफ्तार:-
लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पतसाजी हेतु गठित की गयी टीम द्वारा तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीव्ही फुटेज का बारीकी से अध्यन किया गया, मुखबिरों को सक्रीय कर जानकारी एकत्रित की गयी एवं तकनीकी माध्यमों का भी उपयोग किया गया जिसके परिमस्वरूप जानकारी प्राप्त हुयी कि आरोपी घटना को अंजाम देकर कटनी की ओर भागे है सूचना प्राप्त प्राप्त होते ही टीम को कटनी रवाना किया गया जिस पर आरोपी सलीम खान, मुख्य आरोप जुल्फीकार सैफी उर्फ जुल्फी उर्फ सोनू निवासी पुरानी दिल्ली हाल निवासी कटनी को गिरफ्तर करने में सफलता प्राप्त हुयी जिनसे पूछताछ पर उनके साथ अन्य आरोपियों के शामिल होने की बात बतायी। आरोपियों द्वारा बताये अनुसार अफसर खान राजेश कोष्टा, जावेद कुरैशी एवं शेख आसिक को भी गिरफ्त में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये लूटा गया वाहन जावेद कुरैशी के कब्जे से वरामद किया गया एवं अन्य सामग्री अन्य आरोपियों के कब्जे से वरामद की गयी।
आरोपी इसी कार्यप्रणाली का उपयोग कर अन्य प्रदेशों में भी दे चुके लूट की घटना को अंजाम:-
लूट की घटना को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा कबूल किया गया कि उन्होने प्रदेश के अन्य जिलों सागर, दमोह, भोपाल में नशीले पदार्थो का उपयोग कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है साथ ही प्रयागराज (उत्तरप्रदेश), नागपुर (महाराष्ट्र), मनेन्द्रगढ जिला कोरिया (छत्तीसगढ) से भी चार पहिया वाहनों को लूटा गया है।

Tags :

जरूरी खबरें