Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर(तेन्दूखेडा),अंधविश्वास व नरबली के उद्देश्य से अपहरण किये नाबालिग बालक को पुलिस ने जिला रायसेन से किया गयादस्तयाव

Aditi News Team

Mon, Sep 20, 2021

नरसिंहपुर(तेन्दूखेडा)पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में जिले मे थाना तेन्दूखेडा पुलिस को सफलता। अपृहत 12 वर्षीय नाबालिग बालक को किया गया दस्तयाव। अंधविश्वास के कारण नरबली के उद्देश्य से किया गया था अपहरण।
दिनांक 19/09/2021 को थाना तेन्दूखेडा में फरियादी दशरथ ठाकुर निवासी जामुनपानी, तेन्दुखेड़ा द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि परिवार गोंडवाना के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनाज मण्डी तेंदुखेडा आया था उसके साथ उसका एक 12 वर्षीय पुत्र भी था जो शाम 5 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद घर वापस जाकर देखा तो उसका पुत्र नही पहुँचा सभी आस-पास तलाश करने पर नहीं मिला साथ ही जान पहचान के लोगों से पूछजाछ पर जानकारी प्राप्त हुयी कि अनाज मण्डी तेन्दुखेड़ा के पास से रामकिशन ठाकुर निवासी गोरखपुर थाना देवरी ज़िला रायसेन व हलकू ठाकुर निवासी वार्ड न 14 जामुनीया तेन्दुखेड़ा ने अपनी मोटर साइकल से उसके नाबालिग बालक को बहला फुसला कर अपने साथ लेकर गये है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र 390/21 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
नाबालिग बालक की अपहरण सूचना पर तलाश हेतु गठित की गयी थी 03 विशेष टीमें:-
फरियादी दशरथ ठाकुर निवासी जमुनिया के नाबालिग बालक की अपहरण सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे, एसडीओपी तेन्दूखेडा श्रीमति मेहन्ती मरावी के मार्गदर्शन में थाना तेन्दूखेडा पुलिस से निरीक्षक श्रगेश राजपूत, उनि अक्रजय धुर्वे, उनि रूचिका सूर्यवंशी, आरक्षक भगवानदास एवं आरक्षक अमन की पृथक-पृथक तीन टीमों का गठन किया जाकर बालक की दस्तयावी हेतु निर्देश दिए गए थे।
अपृहत नाबालिग बालक को जिला रायसेन से किया गया दस्तयाव:-
अपृहत नाबालिग बालक की तलाश हेतु गठित की गयी पुलिस टीमों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पतसाजी की गयी साथ ही आस-पास के जिलों में पुलिस टीमों को रवाना किया गया जिसके परिणाम स्वरूप जानकारी प्राप्त हुयी कि रामकिशन ठाकुर निवासी गोरखपुर थाना देवरी ज़िला रायसेन व हलकू ठाकुर निवासी वार्ड न 14 जामुनीया तेन्दुखेड़ा वर्तमान में ग्राम छींद, थाना सिलवानी जिला रायसेन में है सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम छींद में घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप आरोपियों को गिरफ्त में लेने एवं अपृहत नाबालिग बालक को दस्तयाव करने में सफलता प्राप्त हुयी।
नरबली के उद्देश्य से किया गया था नाबालिग बालक का अपहरण:-
अपृहत बालक की दस्तयावी कर अपहरण करने वाले दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी उपरान्त बालक के अपहरण के संबंध में पूछताछ पर यह बात सामने आयी है कि आरोपियों द्वारा ग्राम छींद हनुमान मंदिर में बालक की नरबली देने के उद्देश्य से अपहरण करने की बात को कबूल किया गया था। थाना तेन्दूखेडा पुलिस द्वारा की त्वरित कार्यवाही के चलते एक गंभीर घटना को घटित होने से रोका गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी उपरान्त न्यायालय पेश किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें