Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिले के 35 हजार 587 किसानों ने ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक का क्रय किया

पांच माह में 14.60 करोड़ रू. का अर्थदण्ड अधिरोपित. दो पोकलेन, चार जेसीबी, तीन हाइवा,तीन डंपर और चार ट्रेक्टर ट्राली जप्त

: नरसिंहपुर,सुआतला पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल पुलिस ने जैन मंदिर में चोरी करने वाले अज्ञात आरोपियों को 2 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया

Aditi News Team

Fri, Nov 27, 2020

नरसिंहपुर। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशन में चैाकी बरमान, थाना सुआतला पुलिस को सफलता। जैन मंदिर में चेारी के अज्ञात आरोपियों को 2 घंटे कं अंदर किया गया गिरफ्तार।

लाखों की कीमत की अष्टधातु की बनी मूर्ति एवं अन्य सामग्री की गयी थी चेारी:-
आज दिनांक 27.11.2020 को चैाकी बरमान, थाना सुआतला में दीपक गोरा जैन ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात चोर के द्वारा वरमान स्थित जैन मंदिर मे चोरी कर अष्टधातु के 2 सिहासन, 4 बड़े छात्र, 3 छोटे छात्र, 2 सिहासन बड़े चक्र, 1 छोटा सिहासन चक्र, 8 प्रतिहार, 1 मान स्तंभ, 1 सिद्ध भगवान, 1 सिहासन बड़ी, 1 डीवीआर, 1 सप्लाई बोर्ड, 1 एलजी कंपनी का एलइडी टीवी, 1 यंत्र, 1 कैमरा सामान्य. एक टीवी, एक डीवीआर, एक कैमरा, कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए चैकी बरमान प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 601/2020 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अज्ञात चेारों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु गठित की गयी थी विशेष टीम:-
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे, एसडीओपी तेन्दूखेडा श्रीमति मोहन्ती मरावी के मार्गदर्शन में चैकी प्रभारी बरमान अनिल कुमार भगत, सउनि मूलचंद यादव, प्रधान आरक्षक आर एस शर्मा, आरक्षक शुभम कौशिक, आरक्षक धर्मेंद्र, आरक्षक राजेश, आरक्षक राधेश्याम, महिला आरक्षक सना खान, महिला आरक्षक अंकिता, सैनिक प्रदीप, सैनिक रामकृष्ण, सैनिक विनोद एवं सैनिक विमलेश की टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था।

अज्ञात चोरों की पतासाजी कर 2 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार:-
बरमान स्थित जैन मंदिर में चेारी की सूचना प्राप्त होते ही गठित की गयी टीम द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए गहनता से पतासाजी की एवं आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए क्षेत्रीय मुखबिरों को सक्रीय किया गया जिसके परिणाम स्वरूप सूचना के आधार पर बरमान के रहने वाले आकाश पिता रामकुमार जोगी उम्र 21 वर्ष, राजेश पिता लक्ष्मी नोरिया उम्र 30 वर्ष एवं राधाबाई पति कल्लू उम्र 39 वर्ष को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की गयी। पूछताछ पर सफलता प्राप्त करते हुए गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों द्वारा उक्त चेारी की घटना को स्वीकार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों द्वारा चेारी करना कबूल करने पर उनकी निशादेही पर चेारी किया गया शतप्रतिशत मशरूका भी वरामद किया जाकार आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है।

Tags :

जरूरी खबरें