Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

: नरसिंहपुर,हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

Aditi News Team

Sat, Feb 12, 2022


नरसिंहपुर। न्यायालय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश दिनेश देवड़ा के न्यायालय द्वारा हत्या के प्रकरण में आरोपी सेवाराम ठाकुर पिता रूप सिंह ठाकुर निवासी ग्राम खुरसीपार को भादस की धारा 302 में दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास एवं 1000 रूपये के अर्थदण्ड  एवं धारा 25 (1) बीबी में 03 वर्ष एवं 500 रूपये के अर्थदण्ड  सें दंडित किया गया।
जिला अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी ने बताया कि दिनॉंक 11/03/2021 को पुलिस चौकी झौंतेश्वर के अंतर्गत ग्राम खुरसीपार निवासी पिस्सू ठाकुर की आरोपी ने हसिया मारकर हत्या कर दी। अभियोजन की और से प्रस्तुत की गई साक्ष्य एवं तर्को के आधार पर आरोपी को दोषसिद्ध किया गया।  प्रकरण में पैरवी प्रदीप कुमार भटेले अति. जिला लोक अभियोजन अधिकारी  नरसिंहपुर द्वारा की गई।

Tags :

जरूरी खबरें