Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर के सिंहपुर में गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हुये 03 देशी कट्टा सहित 02 कारतूस जप्त,

Aditi News Team

Fri, Sep 3, 2021

नरसिंहपुर। दिनांक 01.09.21 को प्रार्थी अंकुर शर्मा निवासी सिंहपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी की इनके पैत्रिक मकान के पिलर तोडने के विवाद पर से इनके घर के वगल में रहने वाले अखिलेश शर्मा व उनके दोनों लड़के अभिषेक व अंशुल शर्मा ने गाली गलौच विवाद कर मारपीट किये तथा अभिषेक शर्मा ने इसके चचेरे भाई नमन को जान से मारने की नियत से कट्टा से फायर किया जो नमन शर्मा को पीठ में पसली के पास लगी। प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज की जाकर अप.क्र. 747/21 धारा 307, 294, 323, 34 भादवि का पंजीबद्ध किया गया है। मौका कार्यवाही की जाकर घायल नमन शर्मा को इलाज हेतु शास. जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां से उसे उपचार हेतु जबलपुर भेजा गया है ।
आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु गठित की गयी थी विशेष टीम :-
घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्वत द्वारा अति.पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी नरसिंहपुर कौशल सिंह के मार्गदर्शन में टी.आई. स्टेशनगंज जितेन्द्र गढवाल एवं टी.आई. कोतवाली नरसिंहपुर अमित दाणी, चौकी प्रभारी सिंहपुर बी.एस.ठाकुर एवं अन्य स्टाफ की टीम गठित कर आरोपियों की शीध्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे गठित की गयी टीम द्वारा आरोपी 1- अभिषेक पिता अखिलेश शर्मा उम्र 29 वर्ष 2-अंशुल पिता अखिलेश शर्मा उम्र 32 वर्ष दोनो निवासी सिहंपुर बड़ा थाना स्टेशनगंज नरसिहंपुर को गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयक्तु किया गया अवैध कट्टा को जप्त किया गया एवं आरोपियों के पास से अन्य 02 अवैध कट्टा एवं 02 कारतूस जप्त किये गये है। प्रकरण में अन्य 01 आरोपी अखिलेश शर्मा घटना समय से फरार है जिसकी तलाश की जाकर शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा।
प्रकरण के आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका :-
आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाने एवं घटना में प्रयुक्त हुये अवैध देशी कट्टा एवं अन्य 02 अवैध देशी कट्टा एवं 02 कारतूस जप्त किये जाने में टी.आई. स्टेशनगंज जितेन्द्र गढवाल, टी.आई. कोतवाली नरसिंहपुर अमित दाणी, चौकी प्रभारी सिंहपुर बी.एस.ठाकुर एवं प्र.आर. 221 रमेश ठाकुर, प्र.आर. 300 नीलेश सवालकिया , आर. 522 लक्ष्मी नगपुरे, आर. 567 प्रशांत , आर. विक्रम वसेडिया , आर.11 योगेन्द्र, आर.360 हिमांशु वर्मा, प्र.आर. करन पटैल, प्र.आर.400 संजय मिश्रा, आर. ललित टेकाम म.आर.736 प्रिया, म.आर.715 प्रतिमा, सैनिक 322 की भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें