Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर (बरमान),1 पिस्टल, 3 देशी कट्टे एवं 2 कारतूस के साथ दो आरोपी एवं एक नाबालिग किशोर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Aditi News Team

Mon, Sep 20, 2021

नरसिंहपुर (बरमान) । पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में जिले मे गुण्डे, वदमाशों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौकी बरमान पुलिस को सफलता। 1 पिस्टल, 3 देशी कट्टे एवं 2 कारतूस के साथ दो आरोपी एवं एक नाबालिग किशोर आरोपी पुलिस गिरफ्त में।उल्लेखनीय है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ के व्यापार, अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु एवं गुण्डे एवं वदमाशों की धरपकड एवं अपराध एवं अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानो में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है।
मुखबिर के माध्यम से प्राप्त हुयी थी सूचना:-
दिनांक 19.09.2021 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि आरोपी दीपक उर्फ संजू उर्फ टाटा, पिता रामविनोद प्रजापति निवासी सुआतला, शुभम राय पिता मुन्नालाल राय निवासी ग्राम बिलहेरा एवं एक अन्य नाबालिग किशोर आरोपी अपने कब्जे में अवैध पिस्टल, देशी कट्टा एवं कारतूस रखे हुये है जो किसी ग्राहक को बेचनें की फिराक में है। मुखबिर द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त तीनों आरोपी परमधाम आश्रम के आगे धरमपुरी रोड सतधारा, बरमान आने वाले है। चौकी बरमान पुलिस द्वारा आरोपियों को घेराबंदी कर पकडा गया:-
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे, एसडीओपी तेन्दूखेडा श्रीमति मेहन्नती मरावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुआतला श्रीमति ज्योति दिखित, चौकी प्रभारी बरमान उनि संजय सूर्यवंशी, सउनि सुमित तिवारी, प्रधान आरक्षक आदित्य शर्मा, प्रधान आरक्षक राधेश्याम, प्रधान आरक्षक विजय मिश्रा, आरक्षक हसन रजा, आरक्षम धर्मेन्द्र ठाकुर, आरक्षक शुभम कौशिक, आरक्षक रामराज वर्मा, आरक्षक साईबर सेल अभिषेक, महिला आरक्षक सना खान, आरक्षक अंकिता सैनिक राजू, सैनिक रूपेश, सैनिक राजेन्द्र एवं सैनिक विनोद की टीम का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए थे।
निर्देशों के पालन में गठित की गयी टीम द्वारा प्राप्त सूचना अनुसार पुलिस टीम द्वारा परमधाम आश्रम के आगे धरमपुरी रोड सतधारा के पास आरोपी की धरपकड हेतु घेराबंदी की गयी घेराबंदी के दौरान तीन व्यक्ति दिखायी दिए जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्त में लेने का प्रयाश किया गया किंतु खेत में लगी फसल की आड लेतु हुए संदिग्ध व्यक्ति द्वारा भागने का प्रयास किया गया किंतु पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली के साथ घेराबंदी कर गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी।
गिरफ्तार आरोपी हाईवे पर लूट करने की फिराक में थे:-
अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी दीपक उर्फ संजू उर्फ टाटा, पिता रामविनोद प्रजापति निवासी सुआतला, शुभम राय पिता मुन्नालाल राय निवासी ग्राम बिलहेरा एवं एक अन्य नाबालिग किशोर आरोपी से बारीकी से पूछताछ की गयी जिससे उन्होने कबूल किया गया कि हईवे पर लूट करने के उद्देश्य से एवं हथियारों का व्यवसाय करने हेतु उनके द्वारा एकत्रित किए गए थे जिन्हे बेचने हेतु ग्राहक की तलाश में थे।
आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार जप्त कर पंजीवद्ध किया गया है अपराध:-
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के कब्जे से 01 पिस्टल, 03 देशी कट्टे एवं 02 कारतूस जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध चौकी बरमान, थाना सुआतला में अपराध क्रमांक 427/2021 धारा 25 (1), (aa) 25 (1) (1a) 25 (1) (1b) आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें