Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर (सांईखेडा) पुलिस को सफलता, चोरी की 06 मोटरसाईकिल जप्त,दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Aditi News Team

Wed, Oct 6, 2021

नरसिंहपुर । जिले में मोटरसाईकिल एवं अन्य वाहनों की चोरी होने की घटनाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव द्वारा आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी नरसिंहपुर, गाडरवारा, तेन्दूखेडा एवं गोटेगांव के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस की विशेष टीम का गठन किया जाकर आरोपी को तत्काल गिरफ्त में लेने के निर्देश दिए गए है।
मुखबिर की सूचना पर आरोपियों तक पहुची थाना सांईखेडा पुलिस:-
मोटर साईकिल चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं आरोपियों की पतासाजी हेतु जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया जाकर आरोपियों की पतसाजी हेतु मुखबिरों को सक्रीय किया गया है इसी क्रम मे थाना सांईखेडा पुलिस की गठित की गयी टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम खैरी पाली तिराहे पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति खडे हुए है एवं अपने साथ चोरी की हुयी मोटरसाईकिल रखे हुए है जो किसी को बेचने की बात कर रहे है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना सांईखेडा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर घेराबंदी की गयी घेराबंदी के दौरान 2 व्यक्ति दिखायी दिये जो पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपियों को भागता देख पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पीछा कर घेराबंदी कर पकडने में सफलता प्राप्त हुयी। पकडे गये आरोपियों से बारीकी से पूछताछ पर उन्होने अपना नाम 1- भूरा वंशकार पिता फूलसिंह वंशकार उम्र 32 साल निवासी आडेगांव 2- लक्ष्मण उर्फ नेता जाटव पिता जमना प्रसाद जाटव निवासी माता वार्ड गाडरवारा होना बताया गया।
गिरफ्तार आरोपियों से जप्त की गयी है चोरी की 06 मोटरसाईकिल:-
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से मौके पर पूछताछ करने पर अपने साथ रखे हुए एक मोटरसाईकिल (आई स्मार्ट) हरे रंग की जो की चोरी कर लाना कबूल किया गया जिसे किसी ग्राहक को बेचने के उद्देश्य से ग्राम खैरी तिराहे पर लाना कबूल किया गया। आरोपियों द्वारा मोटरसाईकिल को चोरी कर लाना कबूल करने पर उनसे गहनता से पूछताछ की गयी जिस पर से उन्होनें अन्य 05 और मोटरसाईकिल चोरी करना कबूल किया एवं उन्हे अपने घर में छिपाकर रखना बताया गया। आरोपियों द्वारा बताए अनुसार उनके घर से अन्य 05 मोटरसाईकिलों को भी जप्त किया गया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका:-
मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं में लिप्त दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सांईखेडा उनि अनिल अजमेरिया, सउनि सुरेश पुरी, प्रधान आरक्षक बुधराम ठाकुर, आरक्षक वसंत रजक, आरक्षक महेन्द्र ठाकुर, आरक्षक रामकुमार डेहरिया, आरक्षक जमना प्रसाद रजक की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें