Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिले के 35 हजार 587 किसानों ने ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक का क्रय किया

पांच माह में 14.60 करोड़ रू. का अर्थदण्ड अधिरोपित. दो पोकलेन, चार जेसीबी, तीन हाइवा,तीन डंपर और चार ट्रेक्टर ट्राली जप्त

: नरसिंहपुर,2150 किलोग्राम महुआ लाहन व 68 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद

Aditi News Team

Sun, Jan 17, 2021

कलेक्टर वेद प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशों के परिपालन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत रविवार को वृत्त गाडरवारा में सामूहिक दबिश देकर 2150 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) व 68 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य एक लाख 17 हजार 700 रूपये है। महुआ लाहन का सेंपल लेकर मौके पर विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।
 अभियान जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अम्रता जैन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी डीसी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। दबिश की कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक रवीन्द्र जैन, श्री सतीश कुमार, संजीव जैन, दिग्विजय परस्ते, आबकारी मुख्य आरक्षक सदर सिंह बरकड़े, आबकारी आरक्षक गोपाल राजपूत, लालजी चौधरी, नवल ठाकुर व दीपांशु चौकसे, गाडरवारा पुलिस थाना के उपनिरीक्षक अभिषेक जैन, जयवती कुड़ापे एवं स्टाफ मौजूद था।

Tags :

जरूरी खबरें