Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: पन्ना,गौवंश की तस्करी करते पाये जाने पर पन्ना पुलिस ने की दो बड़ी कार्यवाही

Aditi News Team

Tue, Jan 4, 2022

गौवंश से भरे दो पृथक-पृथक ट्रक कुल मशरूका कीमती 42 लाख 50 हजार का जप्त

पन्ना। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना द्वारा अवैध रूप से पशु तस्करी एवं अवैध गोवंश परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत्त आज दिनांक 04/01/22 को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पवई श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना के आधार पर थाना प्रभारी शाहनगर निरीक्षक हरिसिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा निखाई तलैया शाहनगर पास से मुखबिर के बताये अनुसार ट्रक क्र RJ09GC5223 को घेराबन्दी कर चेक करने पर ट्रक के अन्दर पटिया लगाकर ऊपर नीचे दो भागो में कुल 24 नग गोवंश पाया गया एवं कुछ दूरी पर ही दूसरे ट्रक क्र MP 13 H 0260 को चेक करने पर कुल 21 नग गौ वंश जो क्रूरता एवं निर्दयता पूर्वक उनका मुँह व पैर रस्सी से बँधे ठूँस-ठूँस कर भरे थे उक्त गोबंश बछडो के खाना - पानी की कोई व्यवस्था नही थी । पुलिस टीम द्वारा पशुओ के मुँह व पैर खोलकर नीचे उतरवाकर गणना की गई तो भिन्न भिन्न उम्र हुलिया के 24 नग एवं 21 नग कुल 45 नग गौबंश थे जो आरोपी बाहन चालक द्वारा म.प्र. सीमा के अन्तर्गत अवैध रूप से गोवंश बछडो का परिवहन करते हुए पाये जाने से आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध पशुओ के प्रति क्रूरता निवारण अधि. एवं म. प्र. गोबंश बध प्रति. अधि. का पृथक-पृथक दो अपराध क्रमांक 01/2022 एवं 02/2022 कायम कर विवेचना में लिया गया।

जप्त सामग्री -
(01) ट्रक क्र.RJ09GC5223 कीमती करीब 18 लाख रूपये एवं 24 नग जिंदा गौवंस कीमती करीब 02 लाख 40 हजार रूपये कुल मशरूका कीमती करीब 20 लाख 40 हजार

(02) ट्रक क्र MP 13 H 0260 कीमती करीब 20 लाख रूपये एवं 21 नग जिंदा गौवंस कीमती करीब 02 लाख 10 हजार रूपये
कुल मशरूका कीमती करीब 22 लाख 10 हजार रूपये का जप्त किया गया ।

सराहनीय य़ोगदान - उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी शाहनगर निरीक्षक हरी सिंह ठाकुर, उनि रवि सिंह जादौन, कार्य सउनि पवन प्रजापति, प्र आर 104 रामकुमार,प्रआर 477 शिवराज, प्रआर 520 संदीप, आर 616 रंजीत सिंह, आर 416 सुरेश,आर 268 राहुल,आर 286 गजेंद्र उर्मलिया, आर326 अनिल,आर318 हरिश्चन्द्र, चा आर 557 सुरेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

जरूरी खबरें