Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिले के 35 हजार 587 किसानों ने ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक का क्रय किया

पांच माह में 14.60 करोड़ रू. का अर्थदण्ड अधिरोपित. दो पोकलेन, चार जेसीबी, तीन हाइवा,तीन डंपर और चार ट्रेक्टर ट्राली जप्त

: भारती के पति के पति हर्ष को भी किया गिरफ्तार,घर में मिला 86.5 ग्राम गांजा बरामद

Aditi News Team

Sat, Nov 21, 2020

मुंबई कॉमेडियन भारती सिंह के बाद उनके पति को भी पूछताछ के बाद एंटी ड्रग ब्यूरो ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले दिन में NCB ने जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर पर रेड डाली थी. छापेमारी के बाद NCB ने पूछताछ के लिए दोनों को हिरासत में लिया था ।

NCB ने अपने बयान में कहा है कि कॉमेडियन भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा और दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया. एंटी ड्रग एजेंसी ने कहा कि भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दोनों ने गांजे का सेवन स्वीकार किया है. जिसके बाद भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और हर्ष लिम्बाचिया की जांच चल रही थी. 

कई घंटों की पूछताछ के बाद एनसीबी ने भारती सिंह के पति कॉमेडियन हर्ष लिम्बाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया. 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार NCB को तलाशी के दौरान भारती सिंह के घर से गांजा समेत कुछ मादक पदार्थ भी बरामद किया. NCB ने बताया है कि एजेंसी द्वारा अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा क्षेत्र सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं.

Tags :

जरूरी खबरें