Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: भोपाल,कलेक्टर श्री लवानिया के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही ट्रांसपोर्ट नगर कोकता में विशाल कॉम्प्लेक्स ढहाया गया

Aditi News Team

Wed, Mar 17, 2021

भोपाल। कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया के निर्देशन पर मंगलवार को अवैध निर्माण को हटाकर शासकीय भूमि को मुक्त करवाने का बड़ा अभियान चलाया गया। ट्रांसपोर्ट नगर कोकता में विशाल दुकान एवं कॉम्प्लेक्स बनाया गया था। जिला प्रशासन एवं नगर निगम, भोपाल की संयुक्त टीम द्वारा भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई। भोपाल नगर निगम के कोकता में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूमि आवंटित है। ट्रांसपोर्ट नगर में थाने के लिए जमीन भी आरक्षित की गई थी जिस पर भू-माफिया बाबू बंजारा द्वारा अतिक्रमण करके 10 दुकानें बना ली गई थी बताया जा रहा है कि उसके द्वारा प्रति दुकान तीन से पांच लाख में विक्रय की गई हैं।    जिला प्रशासन द्वारा दुकान एवं पूरे कॉप्लेक्स को पूरी तरीके से ध्वस्त कर दिया गया है और बाबू बंजारा की अन्य संपत्तियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। यदि और भी संपत्तियां नियमों के विपरीत पाई जाती तो उस पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।   इस मौके पर जिला-प्रशासन के अधिकारी, एडीएम एसडीएम, तहसीलदार,  एडिशनल पुलिस अधीक्षक, पुलिस बल और नगर निगम के अधिकारी और अतिक्रमण विरोधी अमला भी मौजूद थे।   जांच में पाया गया कि आवासीय भूमि पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा था। सभी कागजात की जांच और परीक्षण के बाद पाया गया कि सभी निर्माण बिना अनुमति के अवैध है। जिसको आज ब्लास्ट करके तोड़ा गया। इस मौके पर नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी ने बताया कि विशाल कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के संबंध में ऐसे कोई कागजात नही पाए गए, जिससे यह परिलक्षित हो की विक्रय के पूर्व अनुमोदन या कोई सहमति ली हो।

Tags :

जरूरी खबरें