Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिले के 35 हजार 587 किसानों ने ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक का क्रय किया

पांच माह में 14.60 करोड़ रू. का अर्थदण्ड अधिरोपित. दो पोकलेन, चार जेसीबी, तीन हाइवा,तीन डंपर और चार ट्रेक्टर ट्राली जप्त

: भोपाल,हुजूर और कोलार तहसील में अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई कर हटाया गया,ग्राम सेवनिया - ओमकारा और देहरी कलां में करोड़ों की सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा

Aditi News Team

Thu, Mar 18, 2021

भोपाल। कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया के निर्देश पर गुरूवार को अवैध निर्माण को हटाकर शासकीय भूमि एवं दुकानों को मुक्त करवाने का बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं नगर निगम, भोपाल की संयुक्त टीम द्वारा भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई।    भोपाल में हुजूर तहसील और कोलार तहसील में भूमि पर अलग-अलग लोगों ने बिना डायवर्सन, रेरा रजिस्ट्रेशन और टाउन एण्ड कन्ट्री प्लानिंग की बिना अनुमति के दुकाने निर्माण कर दी थी। जिला प्रशासन के नेतृत्व में नगर निगम अमले ने पुलिस के सहयोग से अवैध कालोनी को हटाया।    भोपाल जिले में हुजूर तहसील, शासकीय भूमि पर श्री विकास कुशवाह आत्मज श्री शिवनाथ कुशवाह द्वारा अवैध रूप से 5 व्यावसायिक दुकाने निर्माण करने से खसरा नबर 387 में से क्षेत्रफल 5400 वर्गफुट, जिसका बाजार मूल्य 50 लाख रूपए, श्री खूबचंद कुशवाह आत्मज श्री कनछेदी कुशवाह द्वारा अवैध रूप से 4 व्यावसायिक दुकाने निर्माण करने से खसरा नबर 387 में से क्षेत्रफल 1000 वर्गफुट, जिसका बाजार मूल्य 10 लाख रूपए पर कब्जा किया गया था। बगैर किसी भी

सक्षम अनुमति के शासकीय भूमि पर व्यवसायिक दुकानें निर्माण किया गया था। एसडीएम और तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस विभाग एवं नगर निगम, भोपाल के सहयोग से कार्यवाही कर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।   इसी तरह कोलार तहसील में ग्राम देहरी कला में शिव रियलिटी प्रोपराइटर मीनाक्षी नंदवानी द्वारा डेवलप की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही करते हुए कॉलोनी की रोड एवं दीवारों को भी नष्ट किया गया। उक्त कॉलोनी का जिसका कुल रकवा 1.23 हेक्टयर है। उक्त कॉलोनी भूस्वामी रऊफ खान आत्मज लतीफ खान के साथ मिलकर कालोनी विकसित की जा रही थी मौके पर सरकारी जमीन खसरा नंबर 86 नॉइयत रास्ता पर भी अतिक्रमण किया गया था  जिसे हटाया गया। सरकारी जमीन से भी रास्ते एवं दीवार को हटाया गया उक्त भूमि का बाजार मूल्य 11 करोड़ रुपये है।

Tags :

जरूरी खबरें