Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस (8 सितंबर) के अवसर पर शहर के मैथिल फिजियोथेरेपी सेंटर में

: भोपाल,28 लाख रुपये की भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त,35 हजार किलो महुआ लहान नष्ट किया

Aditi News Team

Sat, Jan 16, 2021

कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया के निर्देश पर जिला प्रशासन आबकारी अमले और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तरावली कंजर डेरा पर अबैध शराब पकड़ने के लिये दविस दी गई, दविस टीम को दूर से देखकर काफी संख्या में कंजर (बिजौरी) अपने परिवार सहित जंगल की तरफ भाग गए। जिनका टीम द्वारा घेराबंदी कर पीछा भी किया गया।    कंजर टपरों में लगभग 35000 कि.ग्रा. के  महुआ लहान जप्त कर  आबकारी विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा नष्ट की गई तथा 1800 लीटर हाथ भट्टी से बनी महुआ गुड़ शराब भिन्न-भिन्न बिजौरी टपरों से प्राप्त हुई। 15 प्रकरण आबकारी विभाग के द्वारा आबकारी एक्ट के तहत बनाये गये हैं एवं पांच प्रकरण बैरसिया पुलिस के द्वारा बनाये गये हैं। उक्त नष्ट की गई महुआ लहान एवं जप्त की गई कच्ची हाथ भट्टी शराब की कुल कीमत लगभग 28 लाख रुपये है। 
   इन अबैध शराब निर्माण एवं विक्रय करने वाले कंजरों (बिजोरियों) की तलाश जारी है। इनके विरुद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें