Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

तीन दिवसीय आवासीय शिविर में बच्चों को दिए गए संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के संदेश

: शहडोल,रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वाले के विरुद्ध की गई सख्त कार्यवाही,15 हाइवा और 1 पोकलेन जप्त

Aditi News Team

Sun, Sep 12, 2021

शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राम खेलावन पटेल के निर्देशन में तथा कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर श्री दिलीप कुमार पांडेय एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री भविष्य कुमार भास्कर के द्वारा शहडोल जिले के विकासखंड जयसिंहनगर के ग्राम पोंड़ीकला सोन नदी  से 15 हाइवा और 1 पोकलेन अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पकड़े जाने वाले वाहनों की जब्ती की कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही तहसीलदार जयसिंहनगर श्री दीपक कुमार पटेल एवं पुलिस विभाग का संयुक्त अमला द्वारा कार्यवाही की गई। गौरतलब है कि शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राम खेलावन पटेल द्वारा शहडोल जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है।

Tags :

जरूरी खबरें