Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: स्वास्थ्य शिविर में बांटी एक्सपायर डेट की दबाइयां, पैसे की भूख मैं गरीबों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर हो कार्यवाही

Aditi News Team

Sun, Dec 18, 2022
स्वास्थ्य शिविर में बांटी एक्सपायर डेट की दबाइयां, पैसे की भूख मैं गरीबों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर हो कार्यवाही मध्य प्रदेश किसान सभा के तहसील कार्यकारणी सदस्य गरीबदास चौधरी ने आम जन की जान से खेलने का आयोजक अस्पताल प्रबंधन पर लगाया आरोप एवं की कार्यवाही की मांग। लक्ष्मीनारायण मेमोरियल हॉस्पिटल नरसिंहपुर के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ जांच एवं परापर्श शिविर का आयोजन अंबेडकर भवन सरकारी अस्पताल के बाजू में दिनांक 17दिसंबर 2022को चीचली में आयोजित किया गया था। उक्त शिविर में पहुंचे लोगों को एक्सपायरी डेट की दबाइयों का वितरण किया गया है जो कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा लोगों की जान की परवाह किए बगैर अपने निहित स्वार्थ के लिए प्रचार प्रसार की आड़ में ऐसा किया गया है। इसी अस्पताल द्वारा शायद एक मृतक मरीज का इलाज पैसे लूटने की वजह से किए जाने का आरोप लग चुका है। प्रशासन से अपेक्षा है जॉच कर कार्यवाही की जावे, शिविर में पहुंचे लोगों का एक्सपेयरी दवाइयों के सेवन से सेहत न बिगड़ी हो। पैसे की भूख में आम जन की जान से खेलने वाली अस्पतालों पर कार्यवाही की जावे।

Tags :

जरूरी खबरें