Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: होशंगाबाद,वनखेडी पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का खुलासा

Aditi News Team

Mon, Nov 8, 2021

दस मोटरसाइकिल जब्त पांच आरोपियो को किया गिरफ्तार,एक फरार,तलाश जारी होशंगाबाद/ वनखेडी पुलिस कप्तान गुरूकरण सिह के मार्गदर्शन में एव एएसपी अवधेश प्रताप सिह के निर्देशन में व एसडीओपी शिवेन्दू जोशी के कुशल नेतृत्व में वनखेडी थाना प्रभारी और उनकी टीम ने पांच शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार कर दस मोटरसाइकिल जब्त करने मे सफलता प्राप्त की है।तत्सबंध मे एसडीओपी पिपरिया शिवेन्दू जोशी ने बताया कि थाना प्रभारी उमेश तिवारी एवं स्टाफ की एक टीम गठित की गयी थी जिसके द्वारा एक वाहन चोर गिरोह पकड़ा गया है। जिसमे वाहन चोरो के पाँच सदस्यों को पकड़ा जाकर कुल दस मोटर साइकिल जब्त की गई है । एक आरोपी की तलाश की जा रही है।बताया गया कि वाहन चोर गिरोह के सक्रिय होने की सूचना पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि गिरोह का सरगना लक्ष्मण उर्फ नेता पिता जमनाप्रसाद जाटव निवासी माता मोहल्ला गाडरवारा है जो कि वाहन चोर गिरोह को संचालित करता है सरगना लक्ष्मण उर्फ नेता अपने साथी बृजेश जाटव निवासी माता मोहल्ला गाडरवारा के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से मोटर साइकिल चोरी करता है तथा अन्य दूसरे साथियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से वाहन चोरी करता है।वाहन चोर सरगना लक्ष्मण उर्फ नेता का थाना गाडरवारा मे आपराधिक रिकार्ड है ऐसा बताया जा रहा है। थाना गाडरवारा में कुल 12 मामले इसके विरुध्द पंजीबध्द है जिसमे से 07 मोटर साइकिल चोरी के है तथा इसका जिला बदर भी प्रस्तावित किया गया है। इसके अतिरिक्त सरगना लक्ष्मण उर्फ नेता का थाना साइखेड़ा में भी आपराधिक रिकार्ड है।थाना साइखेड़ा में भी मोटर साइकिल चोरी में पकड़ा जा चुका है।सरगना लक्ष्मण उर्फ नेता पिता जमनाप्रसाद जाटव निवासी माता मोहल्ला गाडरवारा के मुख्य दो साथी है जिसमे से एक नीलेश वंसकार पिता भोलाराम निवासी आहेगांव थाना गाडरवारा जो कि मोटर साइकिलों के लिए ग्राहक तलाश करता है। तथा ग्राहक से उसका भुगतान नगद या फोन पे के माध्यम से प्राप्त करता है तथा दूसरा साथी राघवेन्द्र उर्फ राजा पिता फूलचंद वंसकार निवासी पोड़ार थाना गाडरवारा जो कि चोरी की मोटर साइकिलों को ग्राहको तक पहुंचाता है जिसका कमीशन अलग अलग प्रकार से दोनों सरगना लक्ष्मण उर्फ नेता से प्राप्त करते हैं लक्ष्मण उर्फ नेता के उपरोक्त दोनों साथी नीलेश एवं राघवेन्द्र उर्फ राजा गिरफ्तार कर लिए गए हैं, एवं लक्ष्मण की तलाश की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें