Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर,जुए के फड़ पर छापा,15 जुआडी गिरफ्त में

Aditi News Team

Fri, Jul 4, 2025
नरसिंहपुर,जुए के फड़ पर छापा,15 जुआडी गिरफ्त में उल्लेखनीय है कि जिले में जुआ/सट्टा जैसे अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु अवैध कारोबारियों की धरपकड एवं अपराध एवं अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जुआ/सट्टा के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों की धरपकड की जा रही है। दिनांक 03.07.2025 की रात्रि को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम खुरपा में सुन्दर राय के मकान के पास कुछ लोग जुआरी ताश पत्तों पर रूपयों की हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से रेड करवाते हुए 15 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 25 हजार 260 रूपये जप्त किये गये। जुआ खेलते पकडे गए जुआडियों के नाम क्रमशः सुन्दरलाल राय, धीरेन्द्र मालवीय, अरविंद पटेल, महेन्द्र पुरी गोस्वामी, किट्टू काछी, दिनेश पटेल, घनश्याम विश्वकर्मा, छोटेलाल पटेल, शब्बीर खान, राकेश राय, दयाराम चौधरी, मुकेश पटेल, आशीष राय, रामदयाल ठाकुर एवं नरेन्द्र कुशवाह बताये, जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्तों की 2 गड्डियां एवं 25 हजार 260 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 560/2025 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय भूमिकाः- जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी, स्टेशनगंज, निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, उप निरीक्षक विजय द्विवेदी, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, आरक्षक संजय पांडे, दिनेश पटेल, योगेन्द्र, अंकित, राकेश झा, जितेन्द्र राणा एवं सैनिक अवधेश जाट की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें