Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिले के 35 हजार 587 किसानों ने ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक का क्रय किया

पांच माह में 14.60 करोड़ रू. का अर्थदण्ड अधिरोपित. दो पोकलेन, चार जेसीबी, तीन हाइवा,तीन डंपर और चार ट्रेक्टर ट्राली जप्त

लॉज में गर्लफ्रेंड संग नाईट स्टे कर रहे युवक का मर्डर : 16 साल की गर्भवती प्रेमिका बनी अपने ही बॉयफ्रेंड की कातिल, प्रेग्नेंसी विवाद में ली जान

Aditi News Team

Tue, Sep 30, 2025

लॉज में गर्लफ्रेंड संग नाईट स्टे

कर रहे युवक का मर्डर

16 साल की गर्भवती प्रेमिका बनी अपने ही बॉयफ्रेंड की कातिल, प्रेग्नेंसी विवाद में ली जान

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गंज थाना क्षेत्र के एक लॉज में गर्लफ्रेंड संग नाईट स्टे कर रहे इंजीनियरिंग स्टूडेंट सद्दाम का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या किसी अनजान ने नहीं बल्कि उसकी 16 साल की प्रेमिका ने ही की। उसे लगता था की सद्दाम किसी और लड़की को चाहता है.. यहीं वजह है की वह उस पर अबोर्शन का दबाव बना रहा था।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि बिलासपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की गर्भवती थी और सद्दाम उस पर गर्भपात का दबाव बना रहा था। इसी को लेकर दोनों में कई दिनों से विवाद चल रहा था। बीती रात जब सद्दाम लड़की संग बैड पर सो गया तो लड़की ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद युवती ने कमरे को बाहर से बंद किया, सद्दाम का मोबाइल लेकर बिलासपुर लौट गई और लॉज की चाबी रायपुर रेलवे ट्रैक पर फेंक दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी किशोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Tags :

Crime मर्डर

जरूरी खबरें