Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी मे लिप्त 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में,12 ग्राम स्मैक एवं 2 मोबाईल तथा मोटर सायकिल जप्त

Aditi News Team

Mon, Jun 2, 2025
मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी मे लिप्त 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में,12 ग्राम स्मैक एवं 2 मोबाईल तथा मोटर सायकिल जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पंु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी हेतु निर्देशित किया गया है दिये गये निर्देशों के तहत अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आनंद कलादगी (भा.पंु.से.) के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री सुनील नेमा के मार्गदर्शन में थाना गोहलपुर की टीम द्वारा 2 युवकों को स्मैक के साथ रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी गोहलपुर श्रीमति प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि आज दिनॉक 1-5-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक काले रंग की मोटर सायकिल लिये हुये 2 लडके माल गुजार परिसर के पीछे सुभाष नगर में ई रिक्शा चार्जिंग प्वाईट के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे है। सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये के 2 युवक मोटर सायकिल लिये दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा दोनो ने पूछताछ पर अपने नाम अजय उर्फ रहुल नामदेव उम्र 23 वर्ष निवासी बस्ती न 2 अमखेरा गोहलपुर एवं राहुल विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी सुभाष नगर गोहलपुर बताये जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेे ने पर पॉलीथीन में मादक पदार्थ स्मैक रखे हुये मिले, तौल करने पर कुल 12 ग्राम होना पायी गयी आरोपियेां के कब्जे से 12 ग्राम स्मैक एवं 2 मोबाईल तथा मोटर सायकिल जप्त करतें हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय भूमिका- मादक पदार्थ स्मैक के कारोबार में लिप्त आरोपियों को गिरफृतार करने में उप निरीक्षक किशोर बागरी, प्रधान आरक्षक धर्माजी पवार, देवेन्द्र, अरूण, आरक्षक आलोक, गोपाल, समरेन्द्र, दिनेश, संजय , सचिन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें