Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: 3 सटोरिये गिरफ्तार, नगद 12 हजार 500 रूपये जप्त

Aditi News Team

Tue, May 20, 2025
थाना ग्वारीघाट अंतर्गत 3 सटोरिये गिरफ्तार, नगद 12 हजार 500 रूपये जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 श्री समर वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एच.आर. पाण्डे के मार्ग दर्शन में गठित टीम द्वारा 3 सटोरियेां को गिरफ्तार कर नगद 12 हजार 500 रूपये जप्त किये गये है। थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्री सुभाष चन्द बघेल ने बताया कि आज दिनांक 19/05/25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति थाना ग्वारीघाट अंतर्गत सब्जी मंडी में सट्टा पट्टी लिखकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है । सूचना पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश गौतम के नेतृत्व में . चौकी धनवंतरी नगर, थाना ग्वारीघाट की संयुक्त टीम द्वारा सब्जी मंडी बस स्टैण्ड ग्वारीघाट में दबिश दी जहां मुखबिर के बताये हुलिया का व्यक्ति सब्जी मंडी ग्वारीघाट मे नीचे बैठकर अंको पर हार जीत का दाव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा था आसपास सट्टा लगाने वाले लोग खड़े थे, सभी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः राजा पटैल उम्र 31 वर्ष निवासी रेतनाका कंचनपुर ग्वारीघाट, मंजू मल्लाह उम्र 32 वर्ष निवासी दुर्गानगर भटौली ग्वारीघाट, गोविंद अहिरवार उम्र 30 वर्ष निवासी साकेतधाम ग्वारीघाट के बताये, तलाशी लेने पर क्रमशः राजा पटैल 2 सट्टा पट्टी लिखने वाली बुक, एवं 12 हजार 500 रूपये नगद एवं मंजू मल्लाह एक कल्याण की पट्टी जिसमे 7425 से 7427 अंको में दाव लगा है तथा गोविंद अहिरवार स्टटे की पर्ची जिसमे 8505 से 8507 तक अंको का दाव लगा है रखे मिले जिसे जप्त करते हुये पुछताछ करने पर आरोपी राजा पटैल द्वारा अकों पर दाव लगवा कर अवैध लाभ अर्जित करना व अन्य आरोपी मंजू मल्लाह व गोविंद अहिरवार द्वारा अंको पर सट्टा लगाकर अवैध लाभ अर्जित करना स्वीकार किया। तीनो सटोरियों के विरुद्ध धारा 4 (क) सट्टा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। *उल्लेखनीय भूमिका* - सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ने में चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर उप निरीक्षक दिनेश गौतम, आरक्षक रजनीश, यशवंत कौरव तथा थाना ग्वारीघाट के प्रधान आरक्षक योगेन्द्र पटेल, आरक्षक गुड्डू सिंह तथा पुलिस लाइन के आरक्षक मुकुल गौतम की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें