Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: अवैध मादक पदार्थ के नशे के कारोबार के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,

Aditi News Team

Sun, May 11, 2025
अवैध मादक पदार्थ के नशे के कारोबार के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त दो आरोपी थाना ठेमी पुलिस की गिरफ्त में, लगभग 2 लाख कीमत की 18 ग्राम स्मैक जप्त जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, साथ ही नशे का कारोबार एवं सेवन करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु संपूर्ण जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है।*अवैध मादक पदार्थ के नशे के कारोबार के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी -* आरोपी सुखराम उर्फ सुक्कू पिता प्रकाश पटेल उम्र 50 साल, जगदीश पिता उमराव विश्वकर्मा उम्र 50 साल दोनो निवासी नयागाँव ठेमी जिला नरसिंहपुर को गिरफ्त में लेकर उनके कब्जे से लगभग 2 लाख कीमत की 18 ग्राम स्मैक जप्त की गयी है। आरोपियों के विरूद्ध थाना ठेमी में अपराध क्रमांक 256/2025 धारा 8/21 (बी), 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीवद्ध किया गया है। प्रकरण में एक आरोपी राजेश उर्फ बब्लू निवासी, खिलचीपुर जिला राजगढ फरार है जिसे जल्द ही गिरफ्त में ले लिया जावेगा। *इनकी रही मुख्य भूमिका -* उक्त कार्यवाही में अनु. अधिकारी पुलिस, गोटेगांव श्रीमति भावना मरावी के मार्गदर्शन में निरीक्षक बलवीर चौधरी, सउनि. राजेश तिवारी, प्र.आरक्षक अवधेश पटेल, आरक्षक चंद्रप्रताप,, आरक्षक साईबर सेल नीरज डेहरिया की मुख्य भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें