Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: पिता को मॉ के साथ मारपीट कर कुल्हाडी से हमला करते हुये देखकर, पिता से कुल्हाडी छीनकर, कुल्हाडी से हमला कर पिता की हत्या करने वाला 17 वर्षिय पुत्र पुलिस गिरफ्त में

Aditi News Team

Wed, Jun 11, 2025
पिता को मॉ के साथ मारपीट कर कुल्हाडी से हमला करते हुये देखकर, पिता से कुल्हाडी छीनकर, कुल्हाडी से हमला कर पिता की हत्या करने वाला 17 वर्षिय पुत्र पुलिस गिरफ्त में थाना बेलखेड़ा में दिनांक 10-6-25 की रात्रि ग्राम नयाखेडा में झगड़ा होने की सूचना पर थाना प्रभारी बेलखेड़ा श्रीमती गाजीवती पुषाम हमराह स्टाफ के पहुंची जहॉ एक व्यक्ति मृत अवस्था में घर के अंागन में पड़ा मिला, श्रीमती रेवती बाई मल्लाह उम्र 38 वर्ष निवासी नयाखेड़ा ने बताया कि वह मजदूरी करती है उसका एक बेटा एवं बेटी है पति गोविन्द मजदूरी करते थे एवं लगभग 20 वर्ष से शराब का नशा करते थे तथा उससे एवं बच्चों के साथ मारपीट करते थे। दिनंाक 10-6-25 को वह एवं बेटी घर की परछी में खाना बना रहे थे रात लगभग 8 बजे पति गोविन्द आकर गाली गलौज करते हुये घर का सामान फैंकने लगे, उसने मना किया तो उसके बाल पकड़कर आंगन में गिरा दिया और उसके सीना में लात रखकर कुल्हाड़ी से मारने को रहा था उसी समय उसके 17 वर्षिय बेटे ने कुल्हाड़ी छुड़ाई एवं उसी कुल्हाड़ी से पति केा मारने लगा जिससे पति को कमर, दाहिने तरफ कान के नीचे, कंधे एवं पीठ में चोटें आ गयीं जिससे पति गोविन्द मल्लाह उम्र 40 वर्ष की मृत्यु हो गयी है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये रिपोर्ट पर धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर 17 वर्षिय बेटे को अभिरक्षा मे लेते हुये घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी जप्त करते हुये प्रकरण विवेचना में लिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें