Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिले के 35 हजार 587 किसानों ने ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक का क्रय किया

पांच माह में 14.60 करोड़ रू. का अर्थदण्ड अधिरोपित. दो पोकलेन, चार जेसीबी, तीन हाइवा,तीन डंपर और चार ट्रेक्टर ट्राली जप्त

: थाना देहात पुलिस की गिरफ्त मे आया मो.सा.चोर

Aditi News Team

Sat, Aug 2, 2025
थाना देहात पुलिस की गिरफ्त मे आया मो.सा.चोर अदिति न्यूज शिवजी चोरिया छिन्दवाड़ा (थाना देहात) पुलिस अधीक्षक महोदय छिन्दवाडा श्री अजय पाण्डे एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आयुष गुप्ता (आई.पी.एस.) के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय राणा के निर्देशन पर सम्पति संबंधी आरोपियो की धर पकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो थाना प्रभारी देहात निरीक्षक जी. एस. राजपूत ने सम्पति संबंधी आरोपियो की धर पकड हेतु, थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित कर अपने मुखवीर तंत्र के आधार पर एक मो.सा. चोर को भादेय कालोनी छिन्दवाड़ा से गिरफ्तार कर उससे दिनांक 14.03.2025 को चोरी की हुई एक हीरो कंपनी की ग्लेमर मो.सा. एम.पी. 28 जेड डी 9398 बरामद कर आरोपी विनोद उर्फ गोलू पिता गंगाराम सूर्यवंशी निवासी लहगड्डुआ थाना अमरवाडा हाल सुरेश मालवी के घर किराये के मकान भादेय कालोनी छिन्दवाड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश से जिला जेल छिन्दवाड़ा मे निरूध्द किया गया है। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 09.04.2025 को प्रार्थी रामकुमार पिता नरेश डेहरिया उम्र 21 साल निवासी पिपरिया कलान ने रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 14.03.25 को शाम करीब 07 बजे लूट ले मेन्स वेयर के सामने प्रार्थी के स्वंम मो.सा. से गिरने से एक्सीडेन्ट होने पर आस-पास के लोगो ने ईलाज हेतु अस्पताल लेकर आये इसी दोरान एक्सीडेन्ट की घटना स्थल रोड से प्रार्थी की मो.सा. एम.पी. 28 जेड डी 9398 को मौका पाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थी की मो.सा. को चोरी कर ले गया जिस पर थाना देहात मे अप.क्र. 189/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. का मामला पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया था दौरान विनेचना के आरोपी विनोद उर्फ गोलू पिता गंगाराम सूर्यवंशी निवासी लहगडुआ थाना अमरवाडा हाल सुरेश मालवी के घर किराये के मकान भादेय कालोनी छिन्दवाड़ा के कब्जे से एक हीरो कंपनी की ग्लेमर मो.सा. एम.पी. 28 जेड डी 9398 बरामद कर न्यायालय के आदेश से जिला जेल छिन्दवाड़ा मे निरूध्द किया गया है। महत्वपूर्ण भूमिकाः निरी.जी. एस. राजपूत, प्र.आर. 412 महेन्द्र कुमार, प्र. आर. 345 टीकाराम एवं आर.640 महेश रघुवंशी थाना देहात छिन्दवाड़ा जिला छिंदवाड़ा

Tags :

जरूरी खबरें