Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 300 पाव देशी शराब तथा बिना नम्बर की एक्सिस जप्त

Aditi News Team

Sun, Aug 24, 2025
अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 300 पाव देशी शराब तथा बिना नम्बर की एक्सिस जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीष कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना रांझी की टीम द्वारा 1 आरोपी को 300 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी रांझी श्री उमेश गोल्हानी ने बताया कि दिनॉक 23-8-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक डार्क ग्रे रंग की एक्सिस में अवैध शराब लेकर रिछाई मढ़ई तरफ से सेक्टर 1 व्हीकल फैक्ट्री के टूटे हुये खण्डहर क्वाटर होते हुये बजरंग नगर रांझी तरफ आने वाला है सूचना पर मुखबिर के बताये अनुसार व्हीकल स्टेट सेक्टर 1 के खण्डहर क्वाटर के पास दबिश दी कुछ समय बाद मुखबिर के बताये हुलिये का युवक बिना नम्बर की ग्रे रंग की एक्सिस में सामने बैग रखे आता दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम राज उरई पिता राजेश उरई उम्र 19 वर्ष निवासी नवीन दुर्गा मंदिर गोपाल आटा चक्की के पास चांदमारी तलैया घमापुर बताया तलाशी लेने पर एक्सिस में रखे दोनो बैंगों में 300 पाव देशी शराब कीमती लगभग 15 हजार रूपये के रखे मिला। आरोपी राज उरई के कब्जे से 300 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बर की एक्सिस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी राज उरई के विरूद्ध मारपीट, आबकारी एक्ट के पूर्व से 3 अपराध पंजीबद्ध हैं। उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब के कारोबार में लिप्त युवक को पकडने में सहायक उप निरीक्षक गनपत सिंह, आरक्षक आलोक, चेतेन्द्र, रवि पंचेश्वर, गौरव यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें